Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर चुनाव जीत लिया है और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ट्रंप जनवरी में फिर से आधिकारिक तौर पर शपथ लेने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति के तौर पर जो बाइडेन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकावासियों का धन्यवाद किया।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के बारे में कही ये बात

Advertisement

आपको बता दें कि इंडिया न्यूज के अनुसार, अपने भाषण के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने साथी उम्मीदवार जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस की तारीफ भी की। उनके अभियान में प्रमुख व्यक्ति थे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी बेहद उल्लेखनीय और खूबसूरत पत्नी उषा वेंस की प्रशंसा कर सकता हूं।"

Advertisement

जेडी वेंस कहते हैं, "श्रीमान राष्ट्रपति, मैं इस अविश्वसनीय यात्रा में मुझे शामिल होने की अनुमति देने के लिए आपका आभारी हूं। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। मुझे लगता है कि हमने अभी संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी देखी है। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में, हम आपके लिए, आपके सपनों के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ना कभी बंद नहीं करेंगे और अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी के बाद, हम डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी आर्थिक वापसी करने जा रहे हैं।"

Advertisement

ट्रंप के साथ ही जेडी वेंस भी उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। जेडी की पत्नी ऊषा चिलुकुरी वेंस भी कमला हैरिस की तरह ही भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। इस नाते वे भारत के दामाद हुए।

जेडी वेंस ने वकील के रूप में भी किया है काम

आपको बता दें कि जेडी वेंस पहले डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक नहीं थे। एक समय था जब, जेडी वेंस ने डोनाल्ड ट्रंप को हिटलर बताया था और उनकी उम्मीदवारी का भी विरोध किया था।

Advertisement

जेडी वेंस ने एक कॉर्पोरेट वकील के रूप में भी कुछ समय तक काम किया था। इससे पहले उन्होंने एक वेंचर कैपटेलिस्ट के रूप में टेक बिजनेस में अपना करियर शुरू किया था। जेडी वेंस का संस्मरण (हिलबिली एलेजी) 2016 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद उनका संस्मरण 2020 में एक फिल्म में रूपांतरित किया गया था।