'Gold Card' vs Luxury Life: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को पद ग्रहण किया. उसके बाद से अप्रवासियों को बाहर निकालने का काम तेजी से कर रहे. इस बीच उनकी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत नए गोल्ड कार्ड का ऐलान किया गया. यह EB-5 वीजा प्रोग्राम की जगह लेगा. इसके जरिए इमीग्रेंट्स को ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा. मीडिया से बातचीत में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गोल्ड कार्ड विदेशी निवेशकों को भारी निवेश करने और परमानेंट निवासी बनने के लिए अमेरिकी नौकरियां बनाने और इसे संरक्षित करने की अनुमति देगा.
50 लाख करोड़ डॉलर में मिलेगा गोल्ड कार्ड!
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं. इसके लिए 50 लाख डॉलर की कीमत रखेंगे. यानी भारतीय रुपए के लिहाज से इसके लिए करीब 43 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा. ट्रंप ने कहा कि अमीर लोग यह कार्ड खरीदकर अमेरिका आ सकते हैं. साथ ही यह आपको ग्रीन कार्ड का फायदा देगा और आगे चलकर अमेरिकी नागरिकता पा सकते हैं.
45 करोड़ रुपए में क्या-क्या कर सकतें हैं?
भारत में लग्जरी प्रॉपर्टी
मुंबई जैसी जगहों पर कुछ लक्जरी संपत्तियों की कीमत 43 करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है, लेकिन आप अभी भी शहर के कुछ एरिया में उसी कीमत पर अपार्टमेंट खरीद सकते हैं. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु जैसे शहरों में आप कई लग्जरी अपार्टमेंट खरीद सकते हैं. कोलकाता जैसे शहरों में आप इस कीमत पर अल्ट्रा लग्जरी प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे.
ब्याज से करोड़ों में होगी कमाई
एक्स पर एक ट्रेंडिंग पोस्ट के मुताबिक यदि आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट में 43 करोड़ रुपए का निवेश करके मोटी कमाई कर सकते हैं. बैंक FD को सबसे कम रिस्क और ठीकठाक रिटर्न वाला बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. कैलकुलेशन के मुताबिक निवेशक एफडी के जरिए सालाना 43 करोड़ रुपए के निवेश पर 3 करोड़ की कमाई ब्याज से कर सकते हैं.
लग्जरी कार कलेक्शन
अगर आप लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं, तो 43 करोड़ रुपए में रोल्स रॉयस का सपना भी पूरा हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की सबसे शानदार कारों में से एक रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB की कीमत भारत में लगभग 12 करोड़ से शुरू होती है. इसका मतलब है कि आप उनमें से 3 कारें खरीद सकते हैं. फिर भी आपके पास 7 करोड़ रुपए बचेंगे.
हजारों आईफोन 16 प्रो मिलेंगे
अगर आप एप्पल के आईफोन के शौकिन हैं तो इतनी बड़ रकम में आप हजारों आईफोन खरीद सकते हैं. Apple स्मार्टफोन का सबसे शानदार वर्जन iPhone 16 Pro भारत में 1,20,000 रुपए में मिल रहा है. इस लिहाज से 43 करोड़ रुपए से भारत में 3,629 से ज्यादा iPhone 16 Pro फोन खरीद सकते हैं.
वर्ल्ड टूर की मौज
अमेरिकी गोल्ड कार्ड के बजाय आप 43 करोड़ रुपए भारी रकम से वर्ल्ड टूर किया जा सकता है. ट्रैवल के शौकिन लोग अपने सपनों की दुनिया की यात्रा पर निकल सकते हैं. अगर आपका बजट 20 लाख रुपए है, तो आप 217 से ज्यादा बार दुनिया भर की सैर कर सकते हैं.
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित