Donald Trump Earning: अमेरिका के राष्ट्रपति और मशहूर कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपनी ताज़ा वित्तीय स्थिति को सार्वजनिक किया है। मनी9 कि रिपोर्ट के अनुसार, साफ हो गया है कि उनकी कमाई और बिजनेस का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
क्रिप्टोकरेंसी, गोल्फ रिसॉर्ट्स, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और उनके ब्रांड के तहत बिकने वाले प्रोडक्ट्स इन सभी से ट्रंप को जबरदस्त मुनाफा हुआ है।
क्रिप्टोकरेंसी में भी ट्रंप का दबदबा
ट्रंप ने डिजिटल प्रॉपर्टी में भी अपनी मौजूदगी दिखाई है। उनकी आय का एक मोटा हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी से आया है। उन्होंने World Liberty Financial नाम की एक क्रिप्टो कंपनी से लगभग 57.35 मिलियन डॉलर (करीब 480 करोड़ रुपए) की कमाई की है। इस कंपनी में ट्रंप के परिवार की भी हिस्सेदारी है और उनके पास 15.75 अरब गवर्नेंस टोकन हैं। यह दिखाता है कि ट्रंप ने समय के साथ तकनीक और निवेश के नए क्षेत्रों को भी अपनाया है।
गोल्फ रिसॉर्ट्स बने कमाई का सबसे बड़ा जरिया
ट्रंप के नाम पर अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तीन बड़े गोल्फ रिसॉर्ट्स और एक प्राइवेट क्लब मार-ए-लागो मौजूद हैं। इन सभी से ट्रंप को सालभर में कुल 217.7 मिलियन डॉलर (करीब 1820 करोड़ रुपए) की कमाई हुई है। अकेले ट्रंप नेशनल डोरल जो मियामी के पास स्थित है, ने 110.4 मिलियन डॉलर (करीब 920 करोड़ रुपए) की आमदनी दी। यह रिसॉर्ट अपने "ब्लू मॉन्स्टर" गोल्फ कोर्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
विदेशों से भी आई मोटी कमाई
डोनाल्ड ट्रंप का बिजनेस केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है। उन्होंने दुनियाभर में कई रियल एस्टेट और लाइसेंसिंग प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है। भारत में एक प्रोजेक्ट से उन्होंने 10 मिलियन डॉलर (लगभग 84 करोड़ रुपए) की कमाई की। दुबई प्रोजेक्ट से उनकी कमाई रही 16 मिलियन डॉलर (करीब 134 करोड़ रुपए) वहीं वियतनाम से उन्हें 5 मिलियन डॉलर (लगभग 42 करोड़ रुपए) की लाइसेंसिंग रकम मिली। ये नंबर बताते हैं कि ट्रंप का कारोबार ग्लोबल लेवल पर कितना एक्टिव और फायदेमंद है।
ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और रॉयल्टी से भी हुई कमाई
ट्रंप के नाम पर बिकने वाले प्रोडक्ट्स जैसे बाइबिल, घड़ियां, जूते और परफ्यूम से भी उन्हें अच्छी-खासी रॉयल्टी मिलती है। ग्रीनवुड बाइबिल से 1.3 मिलियन डॉलर (11 करोड़ रुपए) ट्रंप वॉचेस से 2.8 मिलियन डॉलर (23 करोड़ रुपए) स्नीकर्स और परफ्यूम से 2.5 मिलियन डॉलर (21 करोड़ रुपए) की कमाई हुई। ये ब्रांडेड आइटम्स ट्रंप की छवि और फैनबेस का फायदा उठाकर बाजार में बेचे जाते हैं।
NFT से भी मिला करोड़ों का रिटर्न
डिजिटल आर्ट और कलेक्शन की दुनिया में ट्रंप ने भी कदम रखा है। NFT ट्रेडिंग कार्ड्स से उन्हें 1.16 मिलियन डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपए) मिले। उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी अपने NFT कलेक्शन से 216,700 डॉलर (लगभग 1.8 करोड़ रुपए) कमाए। यह दिखाता है कि ट्रंप फैमिली डिजिटल फाइनेंस और कला के नए ट्रेंड्स से भी अच्छी कमाई कर रही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान