नई दिल्ली: देशभर में घरेलू उड़ानों की सेवा 25 मई से शुरू हो जाएगी। बता दें इसकी जानकारी आज खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी। लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई है। हाल ही में सरकार ने रेल सेवा की फिर से शुरुआत की और अब घरेलू उड़ानें भी 25 मई यानी सोमवार से शुरू होंगी। रेलवे 1 जून से हर दिन 200 नॉन AC ट्रेन चलाएगी, जल्द ऑनलाइन शुरू होगी टिकटों की बुकिंग ये भी पढ़ें
बता दें कि हरदीप पुरी ने कहा कि सोमवार 25 मई 2020 से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। सभी एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां 25 मई से उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें। यात्रियों के लिए एसओपी भी जारी किया जा रहा है। जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू होगी। उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा था कि हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी केंद्र के साथ-साथ राज्यों की भी है। उन्हें भी इसके लिए तैयार होना होगा। गौरतलब है कि 25 मार्च से देश में जारी लॉकडाउन के समय से ही उड़ानों पर पाबंदी लगी है। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक होगा। सरकार की ओर से धीरे-धीरे ज्यादातर पाबंदियां खत्म की जा रही हैं। रेलवे ने मंगलवार को 200 नॉन-एसी ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन चलेंगी।
कई एयरलाइंस ने शुरू कर दी है बुकिंग
सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी दिशा- निर्देश जारी किया गया है। हालांकि कई एयरलाइंस ने 1 जून से हवाई टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। एयरलाइंस पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण में भी प्लेन, ट्रेन, मेट्रो के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन अब इसे धीरे-धीरे खोला जा रहा है।
भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1.06 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 3303 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,06,750 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5611 नए मामले सामने आए हैं और 140 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज़्यादा मामला सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 42,298 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट सुधर कर 39.62 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान