Insurance on LPG Connection : हम सभी के घर मे रसोई गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection) है, हम सभी लोग घर में इसका उपयोग खाना बनाने के लिए करते हैं। गैस से खाना बनाते समय सावधानी जरुर बरतनी चाहिए। क्योंकि अगर सावधानी नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बहुत कम लोगों को पता है कि सरकार सिलेंडर पर 40 लाख रुपए का बीमा कवर देती है। चलिए हम आज आपको इसके विषय में बताते हैं।
40 लाख का होता है बीमा कवर
LPG रसोई गैस का कनेक्शन लेते समय पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहकों को पर्सनल एक्सीडेंट बीमा उपललब्ध कराती हैं। 40 लाख रुपये का बीमा कवर सिलेंडर के ब्लास्ट और लिकेज पर होता है। अगर ऐसा कोई हादसा होता है तो ग्राहक को आर्थिक मदद मिलती है।
पेट्रोलियम कंपनी उठाती है खर्चा
भारत में तेल कंपनियां (OMC), यानी एचपीसी (HPC), इंडियन ऑयल और बीपीसी, एलपीजी ऐसी कीसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए बीमा कवर लेती है। बीमा कवर में संपत्ति के नुकसान के लिए थर्ड पार्टी कवर भी शामिल है। इसके अलावा तेल कंपनियां पूरी कंपनी के लिए भी बीम लेती हैं। बीमा योजनाएं व्यक्तिगत उपभोक्ता के नाम पर नहीं ली जाती हैं। यहीं कारण हैं कि ग्राहकों को इसका कोई प्रीमियम नहीं देना होता है।
बीमा के लिए कैसे करना है आवेदन
एलपीजी के ग्राहक अपनी एलपीजी बीमा पॉलिसी (LPG Insurance Scheme) के तहत बीमा का दावा कर सकते हैं। इस बीमा पॉलिसी में गैस सिलेंडर फटने पर लगने वाली चोटों समेत अन्य हानियों के लिए बीमा कवर होता है। एलपीजी के कारण किसी भी दुर्घटना के लिए ग्राहक 40 लाख रुपये तक के बीमा कवरेज का दावा कर सकते हैं। आप बीमा कवर पर दावा के लिए इस बेवसाईट की सहायता ले सकते हैं। गैस से खाना बनाते समय सावधानी जरुर बरतनी चाहिए। क्योंकि अगर सावधानी नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बहुत कम लोगों को पता है कि सरकार सिलेंडर पर 40 लाख रुपए का बीमा कवर देती है। (https://www.mylpg.in/docs/Public_Liability_Insurance_policies_for_accidents_involvin_LPG.pdf)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान