Delhi Metro Smart Card: अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो इस खबर के बारे के आपका जानना बहुत जरूरी है. दिल्ली मेट्रो में बहुत जल्द स्मार्ट कार्ड बंद हो सकते हैं. इस स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जाता है. इस कार्ड के बिना मेट्रो में यात्रा करना नामुमकिन है. लेकिन अब स्मार्ट कार्ड के बिना मेट्रो में कैसे ट्रेवल किया जाएगा. चलिए जानते हैं.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए आपके पास स्मार्ट कार्ड या टोकन का होना बहुत जरूरी है. इसके बिना आप मेट्रो में सफर नहीं कर सकते. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड को भी बंद करने वाला है. दिल्ली मेट्रो में जो भी यात्री स्मार्ट कार्ड की मांग कर रहे हैं, उन्हें साफ इनकार कर दिया जा रहा है.

Advertisement

क्या है स्मार्ट कार्ड ना देने की वजह ?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मेट्रो स्टेशन्स पर अब लोगो को स्मार्ट कार्ड की जगह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) दिया जा रहा है. अगर कोई यात्री स्मार्ट कार्ड की मांग कर रहा है, तो उसे ये कहकर माना कर दिया जा रहा है कि अभी उनके पास स्मार्ट कार्ड उपलब्ध नहीं है.

Advertisement

जिसके बाद उन्हें मजबूरन नेशन कॉमन मोबिलिटी कार्ड लेना पड़ रहा है. ऐसा कहा जा रहा है जी इस कार्ड को वेडिंग मशीन द्वारा रिचार्ज नहीं किया जा सकता है. इसे सिर्फ एयरटेल थैंक्स ऐप द्वारा ही रिचार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा आप इस कार्ड को किसी यूपीआई ऐप से रिचार्ज नहीं कर सकते हैं.


आम आदमियों को हो रही है परेशानी

ऐसा कहा जा रहा है कि ये कार्ड सिर्फ एयरटेल थैंक्स ऐप पर ही रिचार्ज किया जा सकता है. अगर आप इस कार्ड को लेकर मेट्रो में मौजूद कस्टमर केयर के पास जाते हैं, तो आपको वे रिचार्ज करने से माना कर देगा. ऐसे में वो लोग जो स्माटफोन का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें दिक्कत आ सकती है. क्योंकि बिना ऐप के आप इसे रिचार्ज नहीं कर सकते. आपको इसके लिए स्मार्टफोन चाहिए होगा.

Advertisement

वहीं दूसरी ओर मेट्रो ने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों के स्मार्टकार्ड मांगे जाने पर उन्हें वहीं कार्ड दिया जा रहा है.

क्या होता है नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड तीन तरह के होते है. पहला ये एक प्रीपेड कार्ड की तरह होता है. इसे आप किसी भी पार्किंग या मेट्रो में इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं आप इस कार्ड का इस्तेमाल गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड में भी कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें एक पीपीआई कार्ड दिया जाता है. जो देश के किसी भी मेट्रो में चल सकता है.