Diwali 2024 Date Shubh Muhurat: दिवाली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 सालों के वनवास के बाद अयोध्या में लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस त्यौहार पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है। इस साल दिवाली की डेट को लेकर कई लोगों को कंफ्यूजन है। आइए आपको बताते हैं कि दीपावली 2024 की सही डेट क्या है। (Diwali 2024 Date Shubh Muhurat)
क्या 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली? (Diwali Kab Manayi Jayegi)
हिंदू पंचाग के अनुसार, 31 अक्टूबर के दिन दिवाली का कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा। इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्या 06 बजकर 16 मिनट पर होगा और इस वजह से 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। वहीं, दिवाली से पहले छोटी दिवाली भी मनाई जाती है। इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
मिथिला पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। जब प्रदोष काल दो तिथियों में प्राप्त हो तो पूर्व प्रदोष काल वाले तिथि को ही पर्व मनाया जाता है।
धनतेरस कब मनाया जाएगा? (Dhanteras Kab Hai)
इस साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाएगा। इस साल कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 मिनट पर होगा। वहीं, इस तिथि का समापन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धर्म और शास्त्र के हिसाब से दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को ही है। देश के सभी बड़े पंचांगों में इसी तारीख की जानकारी भी दी गई है।
धनतेरस का महत्व क्यों है?
पूरे देश में धनतेरस का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव ने अमृत कलश लेकर पृथ्वी पर अवतार लिया था। धनतेरस के दिन धातु को खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इसे खरीदने से सौभाग्य, धन, वैभव की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर धन के देवता कुबेर की पूजा का भी विधान है। धनतेरस के दिन से ही दीवाली पर्व की शुरुआत होता है और भाई दूज तक चलता है।
भारत में दिवाली पर अलग-अलग तरह के धर्म के लोग भी त्यौहार को कई तरह से मनाते हैं। महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति होने के उपलक्ष्य में जैन धर्म के लोग दिवाली मनाते हैं। सिख धर्म के लोग दिवाली के दिन बंदी छोड़ दिवस मनाते हैं और यह दिन गुरु हरगोबिंद की रिहाई की याद में मनाया जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान