Dividend Stock in Hindi: शेयर बाजार में तगड़ा हलचल देखने को मिल रहा. बाजार के एक्शन में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इनमें कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर भी शामिल हैं. नवरत्न भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिविडेंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इसके तहत कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.
3 साल में सबसे बड़ा डिविडेंड
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 3 साल में अपना सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 मार्च तय की गई है. 5 मार्च को हुई बोर्ड मीटिंग में BEL ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. इसके तहत 1.5 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी. यह अगस्त 2022 के बाद से सबसे ज्यादा डिविडेंड है, जब कंपनी ने उसी रकम का अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया था.
इससे पहले BEL ने लगातार 6 ऐलानों में 1 प्रति शेयर से कम डिविडेंड बांटने का ऐलान किया था. कंपनी के शेयर मौजूदा समय में BSE पर ₹274.40 पर कारोबार कर रहे हैं. इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 281.10 तक पहुंचा.
BEL का डिविडेंड और बोनस शेयर इतिहास
2019 और 2022 के बीच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 9 बार 1 से 2 रुपए प्रति शेयर के बीच डिविडेंड का ऐलान किया, जिसमें सबसे ज्यादा अगस्त 2019 में 1.7 रुपए था. फरवरी 2017 में 3 रुपए का अंतरिम डिविडेंड ऐलान किया. इसके पहले अगस्त 2016 में 14.50 रुपए का फाइनल डिविडेंड बांटा था.
डिविडेंड के अलावा BEL ने सितंबर 2022 में शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देकर रिवॉर्ड किया. इसके तहत हर शेयर के लिए दो बोनस शेयर जारी किए. इसके अलावा मार्च 2017 में कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में तोड़ा, जिससे फेस वैल्यू 10 रुपए से टूटकर 1 रुपए प्रति शेयर हो गया.
बीते एक साल में सरकारी शेयर का परफॉर्मेंस
पिछले साल 4 महीनों के भीतर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में करीबन 90% की दमदार बढ़त दर्ज की गई. 15 मार्च 2024 को शेयर की कीमत साल के सबसे निचले स्तर 179.20 रुपए पर रही. जबकि 10 जुलाई 2024 तक यह 340.35 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थी. हालांकि, इस हाई पर पहुंचने के बाद से शेयर में लगभग 20% की गिरावट आई है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग