Dividend Stock: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में फार्मास्युटिकल्स सेक्टर की कंपनी अजंता फार्मा ने भी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. FY25 में जुलाई से सितंबर के दौरान फार्मा कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 11 फीसदी बढ़ा है. यह 216.5 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर दमदार नतीजों के साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
बंपर डिविडेंड का ऐलान हुआ
एक्सचेंज को दी जानकारी में अजंता फार्मा ने बताया कि बोर्ड ने डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 28 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी मिली है. यह FY25 का पहला अंतरिम डिविडेंड है. इस अंतरिम डिविडेंड के लिए कंपनी 350 करोड़ रुपए का खर्च करेगी.
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया है. अंतरिम डिविडेंड के लिए 6 नवंबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. FY25 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड की रकम 15 नवंबर 2024 को मिल जाएगा.
सितंबर तिमाही में धांसू प्रदर्शन
अजंता फार्मा ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान नेट प्रॉफिट 216.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 195.3 करोड़ रुपए था. आय भी 15.4 फीसदी उछलकर 1186.6 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 1028.4 करोड़ रुपए थी. कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़ा है. यह 290.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 311 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
शेयर में नरमी से टेंशन
अजंता फार्मा का शेयर हाल की दिनों में तेजी से गिरा है. नतीजों से पहले स्टॉक करीब डेढ़ फीसदी गिरकर 2921 रुपए पर बंद हुआ, जोकि 52-वीक हाई 3,485.75 रुपए के मुकाबले काफी नीचे ट्रेड कर रहा. हालांकि, शेयर पिछले 1 साल में 65 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न 122 फीसदी रहा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान