Diversity Visa Lottery 2026: यूनाइटेड स्टेट्स (United States) में घूमने का सुनहरा मौका मिल रहा है. यूएस (US) सरकार ने Diversity Visa lottery program की शुरुआत की है. इस प्रोगाम के तहत 55 हजार से भी ज्यादा लोगों के वीजा लगने की संभावना है. इस प्रोगाम के तहत लोगों को ग्रीन कार्ड का दिया जाता है. अभी शुरू हुए डीवी वीजा लॉटरी प्रोग्राम में ग्रीन कार्ड वित्त वर्ष 2026 के लिए दिया जाएगा.

Advertisement

Diversity Visa Lottery Program के तहत वीजा के लिए अप्लाई करना एक तरह से लॉटरी जैसा है. इस प्रोगाम के तहत जिन भी व्यक्ति को वीजा मिलेगा, उसके नाम मई 2025 तक घोषित कर दिए जाएंगे. यूनाइटेड स्टेट्स ने 2026 वीजा के लिए एप्लिकेशन शुरू कर दी है. अगर आप यूएस घूमना चाहते हैं, तो ये काफी सुनहरा मौका है. इन एप्लिकेशन में अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2024 है. वहीं इस लॉटरी में जीतने वाले का नाम मई 2025 में घोषित किया जाएगा.

Advertisement

इस साल यूएस सरकार ने वीजा लॉटरी के लिए बंगलादेश, ब्राजिल, कानडा, चीन, क्यूबा, इंडिया और कई अन्य देशों को शामिल किया हैं. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की पत्नी या माता- पिता इन देशों के निवासी है. तो वो भी अप्लाई कर सकता है. फिर चाहे वे इन देशों का निवासी हो या नहीं.

वीजा में अप्लाई करने वाले इच्छुक व्यक्ति को 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उसे दो या पांच साल काम करने का अनुभव होना चाहिए.

Advertisement

Apply Green Card Lottery Visa: कैसे कर सकते है अप्लाई?

अगर आप डीवी लॉटरी वीजा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको डीवी लॉटरी वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. आपको इस साइड पर जाकर फॉर्म भरना होगा. इसके साथ ही एक डिजिटल फोटो भी देनी होगी. इसके अलावा आपको अपनी पत्नी की जानकारी और बच्चों की जानकारी भी भरनी होगी.