नयी दिल्ली। साल 2020 खत्म होने से पहले अमेजन एक धमाकेदार सेल लेकर आई है, जिसमें आप शानदार कंपनियों के जबरदस्त स्मार्टफोन भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। ये सेल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस वाले दिन तक चलेगी। अमेजन फैब फोन फेस्ट सेल में टॉप-सेलिंग स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसमें स्मार्टफोन पर छूट और विभिन्न ऑफर शामिल हैं। अमेजन ने एचडीएफसी बैंक के साथ करार किया है, जिसके तहत बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्डधारकों को 1500 रु का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। हम इस सेल में से सबसे बढ़िया डील आपके लिए लाएं हैं। सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का ये 2020 में आखिरी मौका होगा।
अमेजन 42,999 रु की कीमत वाले वनप्लस 8टी पर 2000 रु की छूट दे रही है। आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके वनप्लस 8टी के लिए भुगतान कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 2,000 रुपये की छूट मिल सकती है, जबकि डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर आप 1,000 रुपये बचा सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम51 की कीमत 24,999 रुपये है। मगर अमेज़न प्राइम मेंबर सैमसंग गैलेक्सी एम51 को इस हफ्ते फैब फोन फेस्ट 2020 सेल के दौरान 21,749 रु में खरीद सकते है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले और एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलेगी।
वनप्लस 8टी की तरह ही अमेज़न के फैब फोन फेस्ट सेल में वनप्लस नॉर्ड के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रु और इसी बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रु बचाए जा सकते हैं। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को स्वैप भी कर सकते हैं, जिससे आपको अतिरिक्त 15,000 रु की छूट मिलेगी। यानी सेल में आप इस फोन पर कुल 16 हजार रु बचा सकते हैं। वनप्लस नॉर्ड में 6.44-इंच की फ्लूड AMOLED डिस्प्ले और 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।
सैमसंग गैलेक्सी एम31एस फैब फ़ोन फेस्ट सेल में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 18,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ता 1500 रु तक की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। अमेज़न इस फोन पर एक एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिससे आप अधिकतम 15,000 रु तक बचा सकते हैं। गैलेक्सी एम31एस की असल कीमत 19,499 रु है। इस फोन में 6.5 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।
शिओमी के रेडमी 9 प्राइम (4GB, 128GB) की कीमत 13999 रु है। मगर इस सेल में ये 10999 रु में मिल रहा है। इस फोन पर आपको 10300 रु का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इस तरह ये फोन आपको बहुत सस्ते में मिल जाएगा। रेडमी 9 प्राइम में 6.53-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 13-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
नोकिया 5.3 की कीमत 16,599 रुपये है, मगर सेल में ये फोन की 11999 रु पर बेचा जा रहा है। फोन में 6.55-इंच की एचडी+ डिस्प्ले और एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। नोकिया 5.3 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 एसओसी द्वारा संचालित होता है। इसमें 4 जीबी रैम है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान