Digikore IPO listing: वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली डिजिकोर स्टूडियोज के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में काफी शानदार एंट्री हुई है। रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में जमकर पैसा लगाया था। जिससे इसका आरक्षित हिस्सा 370 गुना से ज्यादा भरा था। 171 रु के भाव में आईपीओ के तहत शेयर जारी हुए है। इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी हुए हैं और ओएफएस विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है।
इस शेयर की आज एनएसई एसएमई पर 270 रु के भाव पर एंट्री हुई है यानी डिजिकोर स्टूडियोज के आईपीओ के निवेशकों को करीब 58 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला है।
डिजिकोर स्टूडियोज का आईपीओ 25 सितंबर से 27 सितंबर के बीच खुला था। इसके आईपीओ को निवेशकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। डिजिकोर स्टूडियोज का आईपीओ ओवरऑल 281.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 65.63 गुना भरा था। वही, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 362.65 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 370.17 गुना भरा था।
इस आईपीओ के तहत 10 रु की फेस वैल्यू वाले 12 लाख 60 हजार 800 नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत 5 लाख 21 हजार 600 शेयर की बिक्री हुई है।
यह अपने 30 करोड़ 48 लाख रु के आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी। इसके साथ ही आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।
डिजिकोर स्टूडियोज साल 2000 में वजूद में आई थी। डिजिकोर स्टूडियोज टीवी सीरीज, डॉक्यूमेंट्रीज, मूवीज, वेब सीरीज और कॉमर्शियल्स आदि को विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है।
डिजिकोर स्टूडियोज ने कई सारी मूवीज और सीरीज में अपनी सर्विसेज दी है। जिनमें ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर, ग्लास ओनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री, गेम ऑफ थ्रोन्स आदि मूवी शामिल है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें