Petrol Price Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के प्राइसेज में किसी तरह की हलचल से सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर होती हैं, जोकि हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. ऐसे में क्या क्रूड के भाव गिरने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? बता दें कि गुरुवार यानी 25 जुलाई को भी फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.

Advertisement

क्रूड ऑयल में नरमी बरकरार

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में करेक्शन बरकरार है. ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है, जोकि इसका 1.5 महीने का सबसे निचला स्तर भी है. WTI क्रूड ऑयल भी गिरकर 77 डॉलर के लेवल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह दुनिया के सबसे बड़े तेल खरीदार चीन से कमजोर मांग है. साथ ही मिडिल ईस्ट में सीजफायर को लेकर बातचीत का भी असर इस पर देखने को मिल रहा है.

Advertisement

बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19

बड़े शहरों में डीजल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव

हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर

Advertisement

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Advertisement

इस साल कब घटे थे फ्यूल रेट्स?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.