Actor Dharmendra Death Rumours: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार (11 नवंबर) को 89 साल की आयु में निधन हो जाने की अफवाह फैल गई। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालांकि, तमाम मीडिया खबरों में धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आने के बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इन खबरों को गलत बताया है।

Advertisement

ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किया है और लिखा है, "मीडिया झूठी अफवाहें फैला रहा है। मेरे पापा की हालत स्थिर हैं और उसमें सुधार हो रहा है। हम सबसे अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखें। पापा की हालत में तेजी से सुधार के लिए दुआ करने के लिए आप लोगों का शुक्रिया।'

Advertisement

वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी भी इस तरह की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।"

Advertisement

10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे धर्मेंद्र

10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद, कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने और वेंटिलेटर पर होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैलीं जिसके बाद उनके परिवार ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी किया था।

उन्हें 31 अक्टूबर को भी सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर सामने आने के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और परिवार के अन्य सदस्य उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा, अभिनेता सलमान खान, गोविंदा और शाहरुख खान भी दिग्गज अभिनेता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

Advertisement

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने 10 नवंबर की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर की मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, "मैं सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने धरम जी की चिंता की, जो इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है। हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से दुआ करने की अपील करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।"

Advertisement

1935 में पंजाब में जन्में हैं धर्मेंद्र

8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में जन्में धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल था। धर्मेंद्र के पिता स्कूल में हेडमास्टर हुआ करते थे। अपने गांव से मीलों दूर धर्मेंद्र ने एक बार सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म 'दिल्लगी' को देखा। इसके बाद उनपर एक्टिंग का जुनून सवार हो गया था। धर्मेंद्र ने 40 दिनों तक लगातार 'दिल्लगी' फिल्म देखी और इस फिल्म देखने के‍ लिए खूब दूर तक पैदल चलते थे।

Advertisement

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक धर्मेंद्र का फिल्मी करियर 7 दशकों से अधिक का रहा है। 70 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें 'शोले', 'चुपके चुपके', 'सीता और गीता', 'धरम वीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

फिल्म शोले के हाल ही में 50 साल पूरे होने पर विदेशों में भी स्क्रीनिंग की गई थी। आज भी शोले के किरदार 'वीरू' (धर्मेंद्र) और जय (अमिताभ बच्चन) की तारीफ की जाती है। उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिसमें शोले का 'बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना' सबसे ज्यादा हिट रहा है।

25 दिसंबर को रिलीज होगी धर्मेंद्र की फिल्म

धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद 'तेरी बातों... मे ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) है, जिसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा लीड रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।