Dhanteras 2024: आज धनतेरस के शुभ अवसर पर कई लोग सोना खरीदना काफी पसंद करते हैं. ऐसे में पटना वालों के लिए आज सोना खरीदना महंगा पड़ सकता है. धनतेरस के मौके पर सोने का दाम भी आसमान छू रहे हैं. चलिए बिना वक्त गवाएं जान लेते हैं कि आज पटना में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव क्या है?

Advertisement


धनतेरस के मौके पर सोने के दाम ने आसमान छू लिया है. देश के तमाम शहरों की तरह बिहार की राजधानी पटना में भी सोने के दाम में काफी इजाफा हुआ है. धनतेरस के मौके पर कई लोग सोना या चांदी जैसा धांतु खरीदते हैं, क्योंकि धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है.
Advertisement

Gold Rates in Patna: धनतेरस के दिन पटना में क्या है सोने का भाव?

पटना में आज सोने के भाव में भारी बढ़त देखी गई है. पटना में आज 24 कैरेट सोने का दाम 80,500 रुपये है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 73,800 रुपये है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 60,380 रुपये हैं,

कल यानी 28 अक्टूबर के दिन पटना में सोने के दाम में गिरावट आई थी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर के दिन पटना में 24 कैरेट सोने कादाम 79,850 रुपये था. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपये थी.

Advertisement

पिछले हफ्ते पटना में कितना था सोने का भाव?

पिछले हफ्ते पटना में सोने के दाम एक बार ही गिरावट आई थी. 24 अक्टूबर 2024 के दिन पटना में सोने के भाव में भारी गिरावट आई थी. इस दिन 24 कैरेट सोने का दाम 79,520 रुपये था. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 72,900 रुपये थी.

Dhanteras Shubh Muhurat to Buy Gold: आज के दिन कब है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने के अलावा चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम इत्यादि जैसे प्रोडेक्ट खरीदते हैं. इस दिन लोग अपने जेब के हिसाब से खरीदारी करते हैं. हिंदू ग्रंथों के अनुसार इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है.

Advertisement

आप 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर 6 बजकर 32 मिनट के बीच कभी भी सोने की खरीदारी कर सकते हैं.


Dhanteras Puja Muharat 2024: धनतेरस में कब करें पूजा?

धनतेरस के शुभ अवसर पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इस दिन हम भगवान से ये कमाना करते है कि हमारे तरीकी हो और भविष्य में कभी पैसों की कमी ना हो. इस दिन धनतेरस का उत्सव सुबह 10 बजकर 13 मिनट में शुरू हो जाएगा. ये उत्सव अगले दिन 30 अक्टूबर तक चलेगा.
इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 30 मिनट में शुरू होगा और रात 8 बजकर 12 मिनट तक चलेगा.