Dhanteras 2025: अक्टूबर महीने की शुरुआत त्योहारी सीजन के रुप में हुई है। इस महीने में दशहरे से लेकर दिवाली छठ जैसे बड़े त्योहार हैं। इस मौके पर लोग बड़ी मात्रा में सामान की खरीदारी करना पसंद करते हैं। धनतेरस का अहम पर्व जो दिवाली से ठीक पहले होते है जिसे दीवाली की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
इस साल यह पर्व 18 अक्टूबर, दिन शनिवार 2025 को मनाया जा रहा है। इस विशेष मौके पर मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें धन को बढ़ाने का काम करती हैं और घर में सुख-शांति लाती हैं।
धनतेरस पर शुभ वस्तुएं
सोना और चांदी के गहने या सिक्के: ये समृद्धि और धन वृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।
नए बर्तन: पूजा या रसोई के लिए नए बर्तन खरीदना घर में अच्छी ऊर्जा लाते हैं।
धातु की मूर्तियां और सजावटी आइटम: लक्ष्मी, कुबेर या अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है।
मिट्टी के दीपक और झाड़ू: छोटे शुभ आइटम घर में धन और खुशहाली बढ़ाने में मदद करते हैं।
धनतेरस पर किन वस्तुओं से बचें
धारदार और नुकीली चीजें
चाकू, कैंची, पिन जैसी धारदार वस्तुएं घर में गलत ऊर्जा ला सकती हैं। अगर लोहे का सामान खरीदना जरूरी हो तो इसे धनतेरस से एक दिन पहले खरीदना चाहिए।
चमड़े की चीजें
धनतेरस पर चमड़े की वस्तुएं जैसे बैग, जूते या बेल्ट खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे घर में मुसीबत बढ़ सकती है।
प्लास्टिक और कांच
प्लास्टिक से बनी चीजें स्थायी धन का प्रतीक नहीं मानी जातीं। कांच राहु ग्रह से जुड़ा माना जाता है, इसलिए कांच की वस्तुएं इस दिन खरीदने से अशुभ प्रभाव डाल सकती हैं।
काले रंग की चीजें
धनतेरस और दिवाली का पर्व रोशनी और शुभता का प्रतीक है। ऐसे में काले रंग के कपड़े, सजावट या वाहन खरीदना घर में परेशानी ला सकता है।
नकली या मिलावटी धातुएं
नकली सोना, पीतल या अन्य मिलावटी धातु खरीदना इस दिन अशुभ माना जाता है। अगर महंगे धातु खरीदना संभव न हो, तो मिट्टी का दीपक, झाड़ू या धनिया जैसे छोटे शुभ आइटम खरीदे जा सकते हैं।
धनतेरस का पर्व धन, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन सही वस्तुएं खरीदना और पूजा करना घर में अच्छी ऊर्जा लाता है। सोना, चांदी, नए बर्तन और शुभ आइटम खरीदकर आप धनतेरस का महत्व बढ़ा सकते हैं। वहीं, कुछ वस्तुओं से बचकर आप अशुभ प्रभाव से भी बच सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग