Dhanteras 2025; Dhanatrayodashi: दिवाली का पांच दिवसीय महा उत्सव का बेसब्री के साथ इंजतार किया जा रहा है। इस महाउत्सव की शुरुआत धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है के साथ शुरु होती है। इस वर्ष धनतेरस का यह शुभ दिन 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
इस विशेष मौके पर घर में सौभाग्य और समृद्धि लाने के लिए सोने-चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा भी बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन लोग देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं और धन, समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य के लिए उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
धनतेरस का क्या मतलब है?
'धनतेरस' शब्द दो संस्कृत शब्दों, 'धन' (अर्थात धन) और 'तेरस' (अर्थात 13वां दिन) से मिलकर बना है। चूंकि यह पवित्र दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की 13वीं तिथि को मनाया जाता है इसलिए इसे धनतेरस कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस के लिए शुभ पूजा मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं खरीदना चाहिए...
इस त्यौहार पर सोना, चाँदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी नई वस्तुएँ खरीदने की परंपरा है। यहाँ हम उन चीज़ों की सूची दे रहे हैं जिन्हें आपको इस दिन खरीदना चाहिए और जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस 2025: तिथि और पूजा मुहूर्त
इस वर्ष धनतेरस का शुभ दिन शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। इस दिन पूजा का मुहूर्त 18 अक्टूबर को शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा।
धनतेरस पर क्या खरीदें - क्या नहीं?
धनतेरस पर सोना और चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में धन और समृद्धि आती है। वहीं, धनतेरस पर तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर आपको दिवाली के लिए इनकी ज़रूरत है, तो इन्हें एक दिन पहले ही खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन लोहा खरीदना दुर्भाग्य लाने वाला माना जाता है। लोहे के बजाय पीतल, तांबे या स्टेनलेस स्टील से बने बर्तन खरीद सकते हैं। इसके अलावा कांच या चमड़े से बने सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। चाकू, कैंची, पिन, सुई-किसी भी तेज़ धार वाली चीज़ों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसी चीज़ें आपके सौभाग्य, सद्भाव और समृद्धि को 'काट' यानी खत्म कर सकती हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति