Dhanteras 2024: इस बार धनतेरस का त्यौहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इन दिन पर सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। कई लोग सोने के बजाए चांदी की खरीदारी करते हैं। इससे जेब पर कम बोझ पड़ता है। चांदी के बर्तन से लेकर गहने तक दुकानों पर आपको मिल जाएंगे।

Advertisement

अगर आप भी इस बार चांदी की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। चांदी के जेवर खरीदते समय आपको कुछ बातों को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

चांदी की शुद्धता चेक करें (Silver Buying tips)

सोने की तरह आप हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) चांदी की हॉलमार्किंग भी करता है। ईटी कि रिपोर्ट के अनुसार, आपको चांदी की शुद्धता चेक करने के लिए BIS लोगो, शुद्धता का ग्रेड और फाइननेस, हॉलमार्किंग सेंटर का आइडेंटिफिकेशन मार्क/नंबर और ज्वेलर का आइडेंटिफिकेशन मार्क और नंबर चेक करना चाहिए।

Advertisement

इसके अलावा आपको बता दें कि ग्रेड 9999, 9995, 999 की चांदी को सही माना जाता है। इस चांदी को सिक्के, बार और बर्चन खरीदने के लिए देखा जाता है। चांदी की ज्वैलरी खरीदते समय 990, 970 और 925 ग्रेड को बेहतर माना जाता है।

चांदी के जेवर का मेकिंग चार्जेज जानें (How to buy Silver)

चांदी की ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज कितना लिया जा रहा है ये जरूर पता करें। यह चार्ज ज्वैलरी को खरीदते समय लगता है। ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं है कि ज्वैलर द्वारा बताई गई कीमत में मेकिंग चार्जेज शामिल होती है. ऑरिजनल प्राइस को जानने के लिए व्यक्ति बाजार में मौजूदा भाव और उस पर लगने वाले मेकिंग चार्जेज के बारे में पूछ सकता है।

Advertisement

चांदी के वजन की सही जानकारी है जरूरी

बहुत से ज्वैलरी के मालिक अपने ग्राहकों को ज्वैलरी में जड़े जेमस्टोन का वजन करके दे देते हैं लेकिन आप जब भी चांदी के जेवर खरीदें तो चांदी के जेवर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्वैलर ने चांदी में इनका वजन शामिल नहीं किया हो।

बाय बैक पॉलिसी का ध्यान रखें

बहुत से लोग नई ज्वैलरी खरीदते समय पुरानी को बेच देते हैं। ऐसे में आपको ज्वैलर से बाय-बैक पॉलिसी के बारे में भी पूछना चाहिए ताकि आपको ये आइडिया रहे कि चांदी बेचते समय आपको कितने पैसे मिलेंगे।

Advertisement

स्टर्लिंग सिल्वर और जर्मन सिल्वर के बीच के अंतर को समझें

ईटी रिपोर्ट के अनुसार, चांदी के अलावा जर्मन सिल्वर भी खरीदा जा सकता है। जर्मन सिल्वर को स्टर्लिंग सिल्वर या यहां तक ​​कि चांदी से भी भ्रमित नहीं होना चाहिए। स्टर्लिंग सिल्वर और जर्मन सिल्वर में अंतर है। स्टर्लिंग सिल्वर वास्तव में शुद्ध चांदी और अन्य मिक्स धातुओं से बना होता है जिसे BIS द्वारा हॉलमार्क किया जाता है। दूसरी ओर, जर्मन सिल्वर कोई भी धातु जैसे तांबा या पीतल होता है जिस पर चांदी की पॉलिश होती है। यह BIS हॉलमार्क नहीं है।

Advertisement

इसके अलावा चांदी के जेवर खरीदते समय, आपको रसीद लेनी चाहिए ताकि खरीद का सबूत हो। आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि रसीद पर चांदी की शुद्धता और उस वस्तु का वजन लिखा हो जिसे आप खरीद रहे हैं।