Punjab: राज्य के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर जिले के गांव आदमवाल में 57 लाख 64 हजार रु की लागत से विकास कार्यों को शुरुआत की।
इन दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की तरफ से कहा गया है कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में केवल विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केवल 1 साल में हर जिले की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए गए हैं। जो अपने आप में एक मिसाल है।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की तरफ से कहा गया है कि गांव में 5 लाख 19 हजार रु पीने के पानी पर खर्च किए जायेंगे। वही, 5 लाख 19 हजार रु गंदे पानी के निकास पर खर्च किए जायेंगे।
इसके साथ ही 16 लाख 34 हजार रु छप्पड़ के विकास, 5 लाख 92 हजार रु गलियों व नालियों व 25 लाख रुपए कम्युनिटी हाल पर खर्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की तरफ से कहा गया है कि गांव में गांव के छप्पड़ को थापर मॉडल के जरिए से विकसित किया जा रहा है, ताकि इसके पानी का कहीं न कहीं इस्तेमाल किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां पिछले 1 साल में लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करवाया गया है। वही, लोगों की स्वास्थ की चिंता को भी ध्यान में रखा गया है और उनके घरों के नजदीक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, इस आम आदमी क्लीनिक में टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। इसके साथ ही होशियारपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहा है, जिससे जिले को काफी फायदा मिलेगा।
इस मौके पर बीडीपीओ सुखविंदर सिंह, एई अरविंद सैनी, सरपंच रमा देवी, एक्सईएन सिमरमजीत सिंह, साधु राम, विक्रमजीत, पार्षद मुखी राम, सतवीर सत्ती, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, अशोक पहलवान द होशियारपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा आदि भी मौजूद थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान