Delta Corp के तिमाही नतीजे बेहद निराशाजनक रहे। कंपनी में मुनाफा और रेवेन्यू के स्तर पर जोरदार गिरावट देखी है लेकिन इसके बाद भी शेयरों दोपहर सत्र में 20% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। स्टॉक 20% चढ़कर ₹81.60/Sh पर पहुंच गया और BSE के साथ NSE पर टॉप गेनर रहा। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹2,190 करोड़ हो गया, जबकि ₹15.19 करोड़ का कारोबार हुआ और 20.69 लाख शेयरों की ट्रेडिंग दर्ज की गई। यह आंकड़ा करीब 2 बजे तक का है।

Advertisement

Q4 FY26 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा, जहां नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90% गिरकर ₹16.45 करोड़ रह गया। इसी दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 11.72% घटकर ₹161.25 करोड़ हो गया। इसके अलावा, कंपनी को इस तिमाही में ₹5.51 करोड़ का exceptional loss भी झेलना पड़ा। इन सब के बावजूद शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है।

Advertisement

तिमाही आधार पर तस्वीर बेहतर-
हालांकि, तिमाही आधार (QoQ) पर तस्वीर थोड़ी बेहतर दिखी। दिसंबर 2025 तिमाही के ₹160.28 करोड़ से रेवेन्यू में हल्की बढ़त हुई और प्रॉफिट ₹14.28 करोड़ से बढ़कर ₹16.45 करोड़ हो गया, यानी करीब 15.19% की बढ़त। इस सुधार ने निवेशकों के सेंटिमेंट को पॉजिटिव किया, जिससे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

बोर्ड ने की 50% डिविडेंड की सिफारिश-
खर्चों में गिरावट ने भी स्टॉक को सपोर्ट किया। मटेरियल कॉस्ट 13.81% घटकर ₹13.23 करोड़ रही, जबकि कर्मचारी खर्च 17.43% बढ़कर ₹45.07 करोड़ हो गया। लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन फीस 8.82% घटकर ₹27.71 करोड़ रही। साथ ही, कंपनी के बोर्ड ने 50% डिविडेंड (₹0.50 प्रति शेयर) देने की सिफारिश की है, जिसे AGM में मंजूरी मिलनी बाकी है।

Advertisement

टैक्स डिमांड और सुप्रीम कोर्ट की उम्मीद-
Delta Corp और उसकी एक सहायक कंपनी को गोवा सरकार से ₹1,752 करोड़ का GST (Goods and Services Tax) डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए GST की कथित अंडरपेमेंट से जुड़ा है। खास बात यह है कि यह डिमांड पूरी बेट वैल्यू पर GST लगाने पर आधारित है, जिसे Delta Corp गलत मानता है और उसने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी इसी तरह की GST डिमांड्स पर रोक लगाई है, इसी उम्मीद के सहारे निवेशक मौजूदा गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]