Delhi Weather Update: देशभर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि, भारी बारिश के चलते बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है. आज 11 अगस्त को मौसम खुशनुमा रह सकता है. साथ ही तापमान भी सामान्य से नीचे फिसलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. यहां हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
मौसम के कैसे रहेंगे हाल
मौसम विभाग यानी IMD ने कहा कि राजधानी दिल्ली को भी कुछ इलाकों मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है. बता दें कि 2.4 मिलीमीटर तक की बारिश को बहुत हल्की, 2.5-15.5 mm तक की बारिश को हल्की, 15.6-64.4 मिलीमीटर बारिश होने पर मध्यम स्तर की वर्षा मानी जाती है. देश के कई राज्यों में तेज बारिश से आम जनजीवन पर भी असर पड़ा है. इसमें पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाके शामिल हैं.
IMD ने कहा कि अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. राजधानी दिल्ली में 13 और 14 अगस्त में भारी बारिश होने का अनुमान है. साथ ही आज 9 अगस्त को भी तेज बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीनों दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे.
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी मानसून अच्छा रहेगा. मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 6 दिनों तक 60 जिलों झमाझम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा ही कुछ जिलों में बिजली और गरज का भी अलर्ट जारी किया है. कानपुर , उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अम्बेडकर नगर, बस्ती, अयोध्या, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ और मथुरा में हल्की बारिश का अनुमान है.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें