Delhi Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से लोगों को बारिश होने के बावजूद उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इससे शहर के तापमान में भी गिरावट आएगी। आइए आपको बताते हैं कि आइएमडी ने दिल्ली के मौसम को लेकर क्या बड़ी अपडेट दी है।

Advertisement

आज ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। मानसून रेखा के करीब आने से रविवार के बाद अगले दो दिनों के बीच हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

इन दिनों पर होगी बारिश

अगले करीब छह से सात दिनों तक राजधानी में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि 21 से 23 जुलाई तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से गर्मी से बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी क्योंकि यह बारिश भी लगातार या समान रूप से नहीं होगी। यही वजह है कि गर्मी और उमस से अधिक राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। 21 जुलाई से रूक रूक कर हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इससे बादल कुछ राहत देंगे। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Advertisement

यहां जारी हुआ रेड अलर्ट

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी से लेकर अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी के बीच रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि गुजरात और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में रविवार तक भारी बारिश जारी रहेगी। अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश होगी।

Advertisement

इन जगहों पर हुई भारी बारिश

तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गईं, क्योंकि बारिश का पानी घरों में घुस गया और सड़कों पर पानी भर गया।

1 जून से 19 जुलाई तक पूरे भारत में 324.4 मिमी बारिश हुई, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 98 प्रतिशत अधिक है। कम से कम 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।