Delhi Weather Update Today: दिल्ली में कई जगहों पर आज झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है। आइए आपको बताते हैं कि अब कब तक भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD ने दी ये बड़ी अपडेट
IMD ने दिल्ली समेत कई राज्यों में इस हफ्ते भी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून आज से नीचे की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों के लिए तटीय कर्नाटक, केरल और कोंकण गोवा में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। इन जगहों पर 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी और फिलहाल दिल्ली के लिए कोई अलर्ट नहीं है।
इन जगहों पर रेड अलर्ट किया गया जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 16 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आने वाले दिनों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। भारी बारिश और आंधी के कारण केरल के छह जिलों में स्कूल और कॉलेज 15 जुलाई यानी आज तक के लिए बंद रहेंगे। इनके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन झमाझम बारिश होगी।
दिल्ली में इन जगहों पर हुई बारिश
दिल्ली के सिविल लाइन्स, जनपत, पंडित पंत मार्ग और नॉर्थ एवेन्यू समेत कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में और सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी बारिश हुई। नोएडा में भी पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। कई इलाके इस बारिश के कारण जलमग्न हो गए। पिछले कई दिनों से भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?