Delhi Weather Update Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है. लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. क्योंकि मौसम बेहद खुशनमा हो गया है. लेकिन बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो रही है. नतीजनत, स्कूल और ऑफिस जाने वालों के लिए दिक्कत हो रही है. इससे पहले मंगलवार यानी 23 जुलाई को चुनिंदा इलाकों में हल्की बारिश हुई थी. तो चलिए जानते हैं आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Advertisement

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के अनुमान हैं. बारिश के चलते इलाके में उमस भरी गर्मी कुछ कम होने की उम्मीद है. क्योंकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

Advertisement