IMD Red Alert News: देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ रहा है। जून के महीने में अभी तक एक बार भी पारा 40 डिग्री से नीचे गया है। मौसम विभाग ने आज लू और चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए कुछ जगहों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
इस जगह पर जारी हुआ रेड अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में जमकर गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। लगातार 30 दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा है।
यही नहीं, इस साल राजधानी दिल्ली में गर्मी ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि दोपहर के समय धूप में घूमने पर बीमार होने की आशंका बहुत ज्यादा है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस हफ्ते ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 19 जून को 43 डिग्री और गुरुवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बुधवार को तमाम जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है, वहीं गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में गुरुवार को बारिश, आंधी या धूलभरी आंधी की संभावना है।
क्या बारिश की है कोई उम्मीद?
मौसम विभाग ने बताया है कि शहर के ऊपर हल्के बादल भी हैं, जो गर्मी को रोक कर रखते हैं। इससे शहर का तापमान और बढ़ रहा है। आमतौर पर 27-30 जून के बीच में मानसून दिल्ली पहुंचता है। इस साल मानसून जून के आखिरी हफ्ते में दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
यहां हो रही जमकर बारिश
जहां एक तरफ उत्तर भारत में लोग गर्मी से परेशान है वहीं, कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
गर्मी में बाहर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग ने लोगों को जरूरी जानकारी दी है कि अगर वह घर से बाहर इस गर्मी में निकल रहें तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय सिर को कैप से ढकें और एक छतरी अपने साथ रखें। हल्के नम कपड़े से अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अन्य अंगों को कवर करें। इसके अलावा ठंडे पानी से नहाएं, हल्के नम कपड़े पहनें और घर में पंखे चालू रखें।
पार्क किए गए वाहन में अपने बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। जानवरों को शेड में ही रखें और उन्हें इस गर्मी में पीने के लिए खूब सारा पानी दें। हर दिन ओआरएस या होम मेड ड्रिंक्स जैसे लस्सी, छाछ, राइस वॉटर, लेमन वॉटर वगैरह ज्यादा से ज्यादा पीएं। अगर आप खुद को बीमार महसूस करते हैं या गर्मी के असर से आपको बेहोशी आती है, तो फौरन डॉक्टर से परामर्श करें।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका