Delhi Weather Update Today: गर्मी से बेहाल दिल्लीवालों के लिए राहतभरी खबर आ गई है। दिल्ली में शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी लेकिन फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होने का अनुमान है। आइए आपको अगले 5 दिनों के दिल्ली के मौसम का हाल बताते हैं।

Advertisement

आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। IMD ने ये भी बताया है कि दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। बारिश के कारण आज दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

Advertisement

क्या अगले पांच दिन होगी झमाझम बारिश?

पिछले कई दिनों से शहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम तक 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। कल के तापमान की बता करें तो शहर में बारिश होने के कारण मौसम में भी बदलाव हुआ है। शहर के तापमान में भारी गिरावट आई। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि अगले छह दिन दिल्ली में हल्की बारिश होगी और गर्मी से राहत फिलहाल बनी रहेगी। 17 जुलाई तक दिल्ली और नोएडा में हल्की बारिश जारी रहेगी।

Advertisement

इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश

केरल के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के बीच IMD ने 4 जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। इनमें कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के कुछ स्थानों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से मिलेगी राहत

उत्‍तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों के लिए आईएमडी ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

वहीं, पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण शिमला में चार, मंडी और कांगड़ा जिले में तीन-तीन सहित कुल दस सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। अगले पांच दिनों तक पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। चमोली और रुद्रप्रयाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी और पिथौरागढ़ के इलाकों में बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है।