Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली वालों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है।

Advertisement

रविवार शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने दक्षिण, मध्य और रोहिणी इलाकों से जलभराव और पेड़ उखड़ने की पांच शिकायतें दर्ज की हैं। तेज हवाओं की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिर गए जिसमें धौला कुआं, सफदरजंग में कई जगहों पर पेड़ गिरते दिखे।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में हल्की से भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 62 के संतोषजनक स्तर पर था। दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एनसीआर (गाजियाबाद) में गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सप्ताह के लिए मौसम का पूर्वानुमान

आईएमडी के दैनिक प्रेस बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को सुबह 8:00 बजे तक दिल्ली में बूंदाबांदी हुई। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बुधवार को राजधानी में भारी बारिश का अनुमान है।

Advertisement

गुरुवार को बारिश की तीव्रता में वृद्धि होगी, जिससे दिल्ली पूरी तरह भीग जाएगी। शुक्रवार को हल्की बारिश की उम्मीद है। शनिवार को बहुत भारी बारिश का अनुमान है और संभवतः रविवार तक जारी रहेगी। इसका मतलब है कि पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहेगा और गर्मी या नमी की समस्या नहीं होगी। सप्ताह के दौरान तापमान धीरे-धीरे कम होता जाएगा और सप्ताह के अंत तक 25.77 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Advertisement

इन दिनों उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन बन गए हैं, मुंबई, कर्नाटक, केरल जैसे इलाकों में कई जगहों पर भारी जलभराव बना हुआ है जिस वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इन जगहों पर रहने वालों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है।