Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले शहीद दिवस के अवसर पर, 30 जनवरी के लिए एक ट्रैवल एडवजाइरी जारी किया है। इस एडवाइजरी के अनुसार, महात्मा गांधी स्मृति स्थल और राजघाट के आसपास के मुख्य मार्गों पर आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। इन प्रतिबंधों के कारण उक्त समयावधि में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

Advertisement

घर से निकलकर दोपहिया वाहन या अपनी कार से सफर करने वालों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित सड़कों से बचकर चलें और असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

Advertisement

ट्रैवल एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में बताया, "महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट और उसके आसपास शहीद दिवस के मौके पर एक आधिकारिक कार्यक्रम के मद्देनज़र व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।" यह व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

मोटर चालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपनी गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी करें। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचित करने का आग्रह किया है। किन रास्तों से बचना है और वैकल्पिक मार्गों की विस्तृत जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस की पूरी एडवाइजरी देखने की सलाह दी गई है, क्योंकि कई मुख्य मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

Advertisement
  • आईटीओ चौक
  • दिल्ली गेट
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट डीटीसी डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर

इन मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और नियम लागू रहेंगे

  • बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक
  • शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक
  • आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग तक
  • शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग तक
  • गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर तक
  • राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास तक
  • अधिक जानकारी के लिए, मोटर चालक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक ट्रैवल एडवाइजरी देख सकते हैं।