Delhi NCR Mausam Ka Hal: दिल्ली एनसीआर में कल 8 दिसंबर को हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में घने कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement

इन जगहों पर तापमान में गिरावट

Advertisement

सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र ने अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो शनिवार के 25.4 डिग्री से काफी कम है। आयानगर इलाके में ठंड का असर ज्यादा रहा, जहां रविवार सुबह पारा छह डिग्री तक गिर गया, जिससे यह शहर का सबसे ठंडा इलाका बन गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि तापमान में और भी गिरावट आ सकती है, सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Advertisement

सबसे कम तापमान किया गया रिकॉर्ड

8 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों के मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार (8 दिसंबर) को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था, जिसमें कहा गया कि आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 7 दिसंबर को दर्ज तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था। इस साल (2024) सर्दियों के मौसम के लिए, रिकॉर्ड न्यूनतम अधिकतम तापमान 18 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस था।

Advertisement

प्रदूषण से थोड़ी राहत

हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं ने न केवल दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है, बल्कि गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा जैसे जगहों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव ने राजधानी को परेशान करने वाले प्रदूषण से थोड़ी राहत दिलाई है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम और प्रदूषण का स्तर आपस में बहुत जुड़ा हुआ है, और दोनों एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। हाल ही में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है, लेकिन प्रदूषण कम होने की संभावना से उम्मीद की किरण जगी है। राजधानी, जो दमघोंटू वायु गुणवत्ता से जूझ रही थी, शाम को हुई बूंदाबांदी की वजह से थोड़ा सुधार हुआ।