Parvesh Verma Net Worth: दिल्ली में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ और आज 8 फरवरी को चुनाव नतीजों की घोषणा प्रक्रिया चल रही है। नई दिल्ली सीट से भाजपा के बड़े कद्दावर नेता प्रवेश वर्मा मैदान में उतरे हुए हैं, उनके सामने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी रण में हैं।

Advertisement

इस दौरान भाजपा नेता और उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने चुनावी हलफनामे में उनकी चल संपत्ति 3.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 96.50 करोड़ रुपए हो गई है। प्रवेश वर्मा ने चुनाव आयोग को दिए हुए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 115.63 करोड़ रुपए है। हालांकि, उन्होंने अपनी चल संपत्ति का खुलासा 96.50 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 19.10 करोड़ रुपए बताई है। वहीं प्रवेश वर्मा ने साल 2019 में अपने पास कुल चल-अचल संपत्ति 15.52 करोड़ रुपए बताई थी।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने कई देनदारी का भी खुलासा किया है जिसमें उन्होंने, 74.37 करोड़ रुपए बताई है, और उनके पास 3 लाख रुपए कैश भी बताया है। साल 2019 में ही प्रवेश वर्मा ने 17 लाख रुपए का इनकम टैक्स रिटर्न भरा था वहीं, इसके बाद उन्होंने 2023-24 में 19.7 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स रिटर्न भरा है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रवेश वर्मा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल हैं। इस मुकाबले में कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी हैं, जो दिल्ली की एक और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं।

Advertisement

राजनीतिक गतिशीलता

इस चुनाव ने काफी ध्यान आकर्षित किया है क्योंकि इसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों के दो बेटे एक ही सीट पर दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ़ चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक गतिशीलता ने इस मुकाबले को दिल्ली भर के मतदाताओं के लिए विशेष रूप से दिलचस्प बना दिया है। बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा इस बार मैदान में उतरे हुए अब उनके प्रशंसक इस चीज को देखने के लिए बैठे हुए हैं कि इस बार चुनाव जीत पाएंगे या नहीं।