Delhi Election 2025 Results Date and Time: केंद्रशासित प्रदेश नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार यानी 5 फरवरी को वोटिंग हो गई है. दिल्लीवासियों ने वोटिंग में जमकर हिस्सा लिया. इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 60.44 फीसदी वोटिंग हुई. सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई, जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज मुस्तफाबाद में हुआ.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में रहे. हालांकि, मुख्य दावेदार सत्तारूढ़ आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) हैं. वोटिंग के दिन यानी 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दिल्ली भर के 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. इसमें करीब 1.56 करोड़ मतदाता अपने वोट डालने के पात्र रहे.
सुरक्षा के लिए अर्ध-सैनिक बल तैनात
सुरक्षा उपायों में सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में 30,000 से अधिक पुलिस कर्मी और 220 अर्धसैनिक बलों की कंपनियाँ तैनात की गई. हाई प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में नई दिल्ली शामिल है, जहाँ अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है. कालकाजी में, सीएम आतिशी का मुकाबला कांग्रेस की अलका लांबा और भाजपा के रमेश बिधूड़ी से है.
दिव्यांगों के लिए खास तैयारी रही
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर भीड़ की वास्तविक जानकारी के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (क्यूएमएस) ऐप शुरू किया है. मतदान प्रक्रिया में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई.
8 फरवरी को जारी होंगे नतीजे
5 फरवरी को शाम 6:30 बजे मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल जारी हुए हैं, जिसमें ज्यादातर ने बीजेपी को बहुमत दिया है. हालांकि, चुनावी नतीजों की आधिकारिक परिणाम 8 फरवरी को भारत के चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in और उनके परिणाम पोर्टल results.eci.gov.in पर देखे जा सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान