Delhi Dehradun Expressway News: यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है। अब आप जल्द ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से देहरादून तक सिर्फ, कुछ घंटे में सफर पूरा हो जाएगा। इस साल दिसंबर तक ये एक्सप्रेसवे पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल, दिल्ली से देहरादून की यात्रा में लगभग 5.5 से 6 घंटे लगते हैं। आइए इसकी आपको सारी डिटेल देते हैं।
दिल्ली से देहरादून तक इतने घंटे में सफर हो जाएगा पूरा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, एक बार एक्सप्रेसवे पूरा हो जाएगा तो दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा, और दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा 5 घंटे से घटकर 2 घंटे रह जाएगी। 264 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे और हरिद्वार से इसके लिंक्ड रूट पर लगभग 14,285 करोड़ रुपये का निवेश होगा तथा इसका पूर्ण वित्तपोषण सरकार द्वारा किया जाएगा।
इन रूट्स के लिए भी होगी आसानी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों के लिए सात एंट्री प्वाइंट होंगे, जो अक्षरधाम, गीता कॉलोनी, शमशान घाट (कैलाश नगर), सोनिया विहार, विजय विहार और मंडोला में स्थित हैं। खजूरी चौक, सोनिया विहार, विजय विहार और मंडोला में निकास उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले यातायात के लिए, प्रवेश बिंदु मंडोला, विजय विहार और 5वां पुस्ता पर होंगे। मंडोला, लोनी, विजय विहार, उस्मानपुर, शमशान घाट (कैलाश नगर), गीता कॉलोनी और अक्षरधाम में निकास प्रदान किए जाएंगे।
इतना ही नहीं, देहरादून पहुंचने से वाहन चालकों को 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड भी मिलेगी। यह वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर घने जंगलों के ऊपर से गुजर रहा है। जिससे जंगली जानवर भी दिख सकते हैं।
ट्रैफिक की परेशानी हो जाएगी दूर
एक्सप्रेसवे का पहला चरण अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) इंटरचेंज तक फैला हुआ है, जो दिल्ली में गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क और सोनिया विहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विजय विहार, कासिम विहार और मंडोला जैसे इलाकों से होकर गुजरता है। इसके खुलने से कई यात्रियों के लिए हर रोज होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?