Delhi CM Rekha Gupta Announcement: दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। नई सीएम रेखा गुप्ता ने राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये देने का ऐलान किया है। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री ने 20 फरवरी को इस बात पर स्पष्टीकरण दिया कि वह सरकार का महिलाओं को वित्तीय मदद करने का वादा पूरा करेंगी और उन्हें 8 मार्च को 2500 रुपये देंगी। आपको बता दें कि 8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और सीएम रेखा ने इस दिन पर ही महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।
सीएम रेखा गुप्ता महिलाओं को देंगी वित्तीय सहायता (Delhi New CM Announcement)
सीएम रेखा ने ये भी बताया कि इस मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च को दी जाएगी और इसके बाद बाकि की किस्त महिलाओं को मिलेगी। फिलहाल सरकार ने अभी इस योजना के लिए योग्यता, अप्लाई प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है।
महिलाओं को मासिक वेतन के तौर पर मिलेंगे 2500 रुपये (Delhi CM Rekha Gupta)
दिल्ली चुनाव के समय पर आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2100 रुपये का मासिक वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया था। वहीं बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को 2500 रुपये देने का ऐलान किया था। रेखा गुप्ता ने इस वादे को प्राथमिकता दी है और महिलाओं को ये सौगात देने की जानकारी दे दी है। रेखा गुप्ता ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना राष्ट्रीय राजधानी के 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर राज्य की महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता देंगे और इसके साथ ही अन्य सभी वादों को भी पूरा करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाओं को 8 मार्च तक राशि को अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद वापसी
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी और इसके तुरंत बाद रेखा गुप्ता अपनी पहली केबिनेट मीटिंग भी करेंगी। उनकी कैबिनेट में आज आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजनाओं और अन्य स्कीम पर भी फैसले हो सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद वापसी की है। शपथग्रहण कार्यक्रम में कई बड़े-बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लगभग 18 राज्यों के एनडीए शासित मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में कल रात 8 बजे के करीब विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान