Delhi Election 2025 Dates: चुनाव आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा कर सकता है। एबीपी के सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा। ब्रीफिंग के दौरान दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में उपचुनावों की तारीखों के बारे में भी आज जानकारी दे सकता है। यह घोषणा अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद की गई है, जिसमें 2 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं।
राजनीतिक दलों ने कस ली है कमर
चुनावी मौसम के करीब आते ही दिल्ली में राजनीतिक दल अपनी कोशिशें तेज़ कर रहे हैं। वे रणनीति बना रहे हैं और अभियान की योजना बना रहे हैं, जो शहर के भविष्य के नेतृत्व को निर्धारित कर सकता है। इन तैयारियों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली में राजनीतिक माहौल उत्सुकता से भरा हुआ है क्योंकि पार्टियां इस महत्वपूर्ण सूचना का इंतज़ार कर रही हैं।
वोटरों की संख्या में बढ़त
चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट आई थी। दिल्ली में चुनाव एक ही चरण में होते रहे हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पिछले साल वोटरों की संख्या में इस साल 8 लाख का इजाफा हुआ है। 5 लाख से ज्यादा आवेदन अभी भी चुनाव कार्यालय में पेंडिंग हैं।
22 जनवरी 2024 को जारी हुई अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1.47 करोड़ से बढ़कर 1.55 करोड़ हो गई है। 7 मई 2024 की मतदाता सूची में 1.52 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। इस बढ़ोतरी के कारण चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। वीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो रहा है और तब तक अगली विधानसभा के सदस्यों का चुनाव हो जाने की उम्मीद है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?