Delhi Budget 2025 Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आई बीजेपी सरकार आज दिल्ली बजट पेश कर रही हैं। ये बजट दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा पेश किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत सोमवार को हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई समेत कई मुद्दों पर सरकार का फोकस किया गया है। बजट में आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है।
आयुष्मान भारत योजना के लिए बड़ा ऐलान (Ayushman Bharat Yojana)
सीएम रेखा गुप्ता ने इस बजट में स्वास्थ्य योजना से जुड़ी हुई बड़ी घोषणा की है। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट भाषण पेश करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को अब आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार की यह खास योजना अभी तक दिल्ली में लागू नहीं थी। इस योजना से दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसमें केंद्र के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये का टॉपअप का भी बेनिफिट मिलेगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए हमने 2144 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इसके अलावा इस बजट में मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना का भी ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत प्रेग्नेंट महिलाओं को 6 पोषण किट मिलेंगी साथ ही वित्तीय सहायता भी की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में इस योजना के बारे में ऐलान करते हुए कहा, 'गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद पोषण संबंधी जरूरतों और मजदूरी के नुकसान को पूरा करने के लिए 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)' दिल्ली में लागू की जा रही है, जिसमें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को डीबीटी मोड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।'
दिल्ली के लिए पेश हुआ इतने करोड़ का बजट (Delhi Budget 2025)
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है और इसे अभूतपूर्व बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सबका साथ और सबका विकास के साथ ही सबके प्रयास को ध्यान में रखा गया है।
इतना ही नहीं, इस बजट में दिल्ली सीएम ने महिलाओं पर भी खास फोकस किया है। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके