Delhi AQI Today: दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण से हवा जहरीली हो गई है. आज 2 नवंबर की सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है. इसकी वजह 31 अक्टूबर की रात को बड़े पैमाने पर आतिशबाजी है, जिससे हवा की क्वालिटी खतरनाक स्तर तक पहु्ंच गया है.

Advertisement

पिछले तीन सालों में इस बार की दिवाली गंभीर रही. इससे दिल्ली निवासियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है. क्योंकि दिवाली के अगले दिन कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर चला गया. यह गंभीर प्रदूषण संकट का संकेत देता है. दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में दो दिनों तक लगातार हवा चलने के बावजूद AQI का स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया.

Advertisement

दिल्ली में तापमान कहां पहुंचा?

राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से ज़्यादा दर्ज किया गया. सफ़दरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से तीन डिग्री ज़्यादा है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज़्यादा 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तीन डिग्री की कमी के साथ थोड़ी राहत मिलेगी.

Advertisement

दिल्ली की हवा में घुला जहर

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने दिवाली के अगले दिन 24 घंटे का औसत AQI 328 बताया, जो बाद में बढ़कर 360 हो गया. पिछले साल की दिवाली की तुलना में PM 2.5 के स्तर में 4% की कमी देखी गई, जबकि PM 10 के स्तर, जिसमें 10 माइक्रोमीटर या उससे छोटे कण शामिल हैं, में 11% की बढ़त दर्ज की गई.