दिवाली बीतने के बाद राजधानी दिल्ली के मौसम की हालात खराब होती जा रही है. दिल्ली के लोग सात दिनों से प्रदूषण और खराब हवा से परेशान है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी है. दिल्ली में गुणवत्ता सूचकांक 350 अंक से नीचे हैं.
राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद से हवा लगातर खराब हो रही है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी काफी खराब श्रेणी में है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 अंक से नीचे है. दिल्ली में हवा साफ करने के लिए कई रोकथाम तरीके अपनाएं गए है.
हालांकि ये भी बात ध्यान देने वाली है कि दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में था. लोगों की मजबूरन खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेनी पड़ रही है. दिल्ली में कई दिनों से बिल्डिंग से लेकर सब कुछ धूंध से ढका रहता है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार यानी आज के दिन दिल्ली के लगभग ज्यादातर इलाकों की वायु गुणवत्ता 300 से अधिक दर्ज की गई है.
आज दिल्ली की हवा कितनी है प्रदूषित ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नॉर्थ कैंपस (डीयू) का वायु प्रदूषण 361 दर्ज किया गया है. वहीं दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का वायु प्रदूषण 333 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही अशोक विहार की वायु गुणवत्ता 376 दर्ज की गई है.
इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वायु प्रदूषण 317 दर्ज की गई है. वहीं सिरीफोर्ट में वायु प्रदूषण 335 तक दर्ज किया गया है.
इसके साथ ही अगर आज के तापमान की बात करें तो, आज तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं आज के दिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए लिया EV का सहारा
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं है. अब दिल्ली सरकार ने हवा साफ करने के लिए ईवी (इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल) का सहारा लिया है. रविवार को हुई मीटिंग के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ईवी बाइसिकल और ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे थे.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग