अगर आपने दिल्ली में पोस्ट ऑफिस के जरिए बैंकिंग या डाक से जुड़ा कोई जरूरी काम प्लान किया है, तो एक बार फिर से शेड्यूल चेक कर लें। क्योंकि 21 जुलाई 2025 सोमवार को राजधानी दिल्ली के 36 प्रमुख पोस्ट ऑफिस एक दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। यह बंदी कोई हड़ताल या तकनीकी खराबी के कारण नहीं है, बल्कि एक जरूरी और बड़े स्तर पर होने वाले सिस्टम अपग्रेड का हिस्सा है।

Advertisement

क्या है वजह?

डाक विभाग इन 36 शाखाओं में एक नई एप्लिकेशन (APT) सिस्टम को इंटीग्रेट कर रहा है। इसके तहत पुराने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को हटाकर नया सिस्टम इंस्टॉल किया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग और वेरिफिकेशन भी की जाएगी ताकि सिस्टम बिना किसी परेशानी के काम करे।

Advertisement

डाक विभाग का मानना है कि इस बदलाव के बाद पोस्ट ऑफिस में कामकाज और भी तेज़ आसान और सुरक्षित हो जाएगा। ग्राहक डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी कई काम कर सकेंगे।

कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी प्रभावित?

21 जुलाई को इन पोस्ट ऑफिस में यह सर्विसेस पूरी तरह से बंद रहेंगी:

नकद जमा और निकासी

पासबुक अपडेट

खाता खोलने और बंद करने की प्रक्रिया

Advertisement

रजिस्टर्ड और स्पीड पोस्ट सेवाएं

मनी ऑर्डर और पार्सल बुकिंग

आधार से जुड़ी सेवाएं (अगर लागू हो)

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बंदी केवल एक दिन के लिए होगी। 22 जुलाई से सभी शाखाएं फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेंगी।

कौन-कौन से पोस्ट ऑफिस रहेंगे बंद?

इस बंदी में दिल्ली के कई नामी और भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं जैसे: लाजपत नगर, साकेत, मालवीय नगर, डिफेंस कॉलोनी, एंड्रयूज गंज, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, हजरत निजामुद्दीन, अमर कॉलोनी, ईस्ट ऑफ कैलाश, गुलमोहर पार्क, गोल्फ लिंक, हरि नगर आश्रम, कस्तूरबा नगर, जंगपुरा, पंचशील एन्क्लेव, श्रीनिवासपुरी, जीवन नगर, पुष्प विहार, सफदरजंग एयरपोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट साकेत, साउथ एक्सटेंशन-II और अन्य कुल 36 पोस्ट ऑफिस की शाखाएं इस तकनीकी अपग्रेड में शामिल हैं।

Advertisement

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

अगर आपका खाता इनमें से किसी भी पोस्ट ऑफिस में है, तो जरूरी काम 21 जुलाई से पहले या 22 जुलाई के बाद ही करें।

स्पीड पोस्ट या पार्सल भेजना है तो उसे एक दिन पहले निपटा लें।

अगर कोई जरूरी बैंकिंग सेवा की जरूरत है, तो पोस्ट ऑफिस में जाने से पहले इस लिस्ट को जरूर देख लें।

Advertisement

डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम

डाक विभाग का यह कदम "डिजिटल इंडिया" पहल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। नई APT प्रणाली के तहत ग्राहक पोस्ट ऑफिस से जुड़ी एक्टिविटी को ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे जिससे लंबी कतारों और देरी से राहत मिलेगी। आने वाले समय में पोस्ट ऑफिस को भी पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में यह एक बड़ा और जरूरी बदलाव है।