Skincare Internship Apply Process: अगर आपको स्किनकेयर करना पसंद है तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। डिकंस्ट्रक्ट ब्रांड ने एक अनोखी "स्किनकेयर इंटर्नशिप" प्रोग्राम को शुरू किया है। इसका उद्देश्य सभी के लिए स्किनकेयर को सुलभ बनाना है। यह पहल स्किनकेयर को प्रभावी दिनचर्या और प्रोडक्ट्स की खोज करते समय सहज महसूस करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
डिकंस्ट्रक्ट के मिशन में लोगों को उनकी स्किनकेयर जर्नी को आत्मविश्वास से शुरू करने के लिए सशक्त बनाना, अभियान प्रतिभागियों को स्किनकेयर को एक सरल, रोजाना की आदत के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह पहल ऐसे समय में की गई है जब कई ब्रांड्स लोगों को प्रोडक्ट्स मार्केटिंग में नया तरीका लाकर पैसे कमाने का मौका दे रहे हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय इंटर्नशिप है वेकफिट द्वारा शुरू किया गया प्रोफेशनल स्लीप इंटर्न प्रोग्राम से की गई थी। आइए आपको बताते हैं कि स्किनकेयर इंटर्नशिप से आपको क्या-क्या फायदे होंगे।
कौन कर सकता है इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई?
18 वर्ष या उससे अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। भले ही स्किनकेयर के बारे में पहले से कोई जानकारी न हो, ये प्रोग्राम स्किनकेयर रूटीन शुरू करने से जुड़ी अक्सर होने वाली घबराहट को दूर करने का प्रयास करता है। पर्सनल स्किनकेयर दिनचर्या और विशेषज्ञ एडवाइस का भी आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा स्किनकेयर को रहस्य से मुक्त करने के लिए डीकॉन्स्ट्रक्ट के इस मिशन में 50% पुरुष प्रतिभागियों के लिए सीट आरक्षित हैं।
ऐसे होगा सेलेक्शन
इस इंटर्नशिप की चयन प्रक्रिया में 3 स्टेप शामिल हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन और स्क्रीनिंग, वीडियो टेस्टिंग, और पर्सनल इंटरव्यू भी है।
मिलेंगे 1 लाख रुपये
इसमें प्रत्येक चयनित प्रतिभागी के लिए 1 लाख रुपये मिलेंगे। डीकॉन्स्ट्रक्ट की संस्थापक और सीईओ मालिनी अदापुरेड्डी समावेशिता और सुलभता के प्रति ब्रांड के समर्पण पर जोर देते हुए कहा हैं, "स्किनकेयर हर उस व्यक्ति के लिए है जिसकी त्वचा अच्छी है। हमारा अभियान सभी को, खास तौर पर शुरुआती लोगों को, अपनी त्वचा के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम शुरुआती लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए प्रभावी, सौम्य उत्पादों के साथ स्किनकेयर यात्रा शुरू करने की झिझक को दूर कर रहे हैं।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग