नयी दिल्ली। अगर आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है। दरअसल बहुत से लोग 16 मार्च से अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन लेन-देन के लिए नहीं कर पायेंगे। जी हां अगर आपने 16 मार्च तक अपने डेबिट या क्रेडिट का इस्तेमाल ऑनलाइन लेन-देन के लिए कभी नहीं किया है तो इस तारीख से आपके कार्ड पर ऑनलाइन लेन-देन सर्विस को हमेशा के लिए बंद कर दिया जायेगा। फिर आप अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड को ऑनलाइन लेन-देन के लिए इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। हालांकि अन्य सेवाओं के लिए आपका डेबिट-क्रेडिट चालू रहेगा।
इसके पीछे मुख्य कारण है सेफ्टी। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेन-देन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 15 जनवरी 2020 को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कार्ड जारी करने वाली कंपनियों और बैंकों को उन सभी क्रेडिट और डेबिट कार्डों के ऑनलाइन लेनदेन और संपर्क रहित भुगतान सेवाओं को बंद करने के लिए कहा गया था, जिनका ऑनलाइन लेन-देन के लिए कभी उपयोग नहीं किया गया। अगर आपने आज तक अपने कार्ड से ऑनलाइन लेन-देन नहीं की, मगर भविष्य में करना चाहते हैं तो आपके पास इस सर्विस को बंद होने से बचाने के लिए 16 मार्च तक का समय है।
आरबीआई ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि मौजूदा कार्ड्स के लिए जारीकर्ता (Issuers) अपनी जोखिम धारणा के आधार पर ये फैसला ले सकते हैं कि कार्ड को प्रेजेंट (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) लेन-देन, अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और संपर्क रहित लेन-देन अधिकारों को निष्क्रिय करना है या नहीं। हालांकि मौजूदा कार्डों के लिए, जिनका उपयोग ऑनलाइन, अंतरराष्ट्रीय या संपर्क रहित लेन-देन में कभी नहीं किया गया है, ऐसी सुविधाएँ को अनिवार्य रूप से इनेक्टिव रखा जायेगा। पिछले कुछ महीनों में डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ी हैं।
पिछले कुछ सालों डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले लेनदेन की मात्रा और मूल्य भारत में कई गुना बढ़ गया है। इसलिए ग्राहकों की सुविधा में सुधार करने और कार्ड के जरिये लेनदेन की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए RBI ने 16 मार्च से कार्ड से जुड़े नये नियम लागू करने का फैसला लिया है। 16 मार्च से कार्ड को स्विच ऑफ-ऑन करने की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। आरबीआई के नये नियमों के अनुसार सभी बैंकों को कार्ड उपयोगकर्ताओं को अपने कार्ड में विभिन्न उपयोगों को इनेबल/डिसेबल करने की सुविधा दें। यानी अब आप ये तय कर सकेंगे कि आपको कौन सी सुविधा कार्ड पर चालू करना चाहतें और कौन सी नहीं। अब कार्ड उपयोगकर्ताओं को यह छूट होगी कि वे ऑनलाइन, फिजिकल, कॉन्टैक्ट लेस घरेलू या अंतरराष्ट्रीय जैसी सेवाओं में से किसे एक्टिव रखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें - SBI : एटीएम चोरी या खो जाने पर मोबाइल से ऐसे करें ब्लॉक
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?