नई दिल्ली, जुलाई 19। एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों ही आपके बैंक खाते से जुड़े होते हैं। लेकिन इन दोनो का इस्तेमाल बहुत अलग है। आज के जमाने में जब कैश रखना दूर की बात हो गई है तो इस समय डेबिट कार्ड लोगों के लिए बड़े काम की चीज बन गया है। लगभग हर एक चीज ऑनलाइन हो गई है। पहले बैंक जाकर पैसे निकाला जाता था। अब तो एटीएम और डेबिट कार्ड की मदद से आसानी से कही से भी पैसे निकाले जा सकते है। मगर हां एटीएम और डेबिट एक दुसरे से अलग है। जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
बैंकिंग के सारे काम लगभग ऑनलाइन हो गए है। खाता खोलने से लेकर छोटी-बड़ी सभी तरह की राशि का लेनदेन ऑनलाइन करने की सुविधा मौजूद है। सभी बैंक या फिर अन्य फाइनेंशियल संस्थान कार्ड बेस्ड ट्रांजैक्शन को अहमियत दे रहे हैं। जब आप खाता खुलवाते है तो आपको खाता खुलवाते ही एटीएम या डेबिट कार्ड दे दिया जाता है।
यदि आपके बैंक ने आपको भी एटीएम कार्ड दिया है तो फिर आप इस कार्ड का यूज सिर्फ आपके बैंक की एटीएम मशीन में ही कर सकते है। यदि आप किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां पर एटीएम मशीन मौजूद नहीं है, तो फिर यह कार्ड आपके किसी काम का नहीं है। क्योंकि इसके जरिए आप स्वैप मशीन के जरिए न तो पेमेंट कर सकते हैं और न ही कैश निकाल सकते हैं। यदि आपको ऑनलाइन शॉपिंग करनी है या फिर किसी दुकान या शोरूम पर पेमेंट करना है तो भी स्वैप मशीन में इस कार्ड का यूज नहीं किया जा सकता है।
डेबिट कार्ड एटीएम कार्ड की तरह ही होता है, लेकिन इसके फायदे बहुत सारे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने तक और भी बहुत कुछ में आप डेबिट कार्ड का यूज कर सकते है। ऐसे में डेबिट कार्ड आपकी हर जरूरत को पूरा करता है। एटीएम कार्ड की तरह डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम मशीन से पैसे तो निकाल ही सकते हैं, बल्कि किसी भी जगह जहां पर मशीन नहीं है और पेमेंट के अन्य ऑनलाइन विकल्प हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान