DA Hike : केंद्र सरकार की तरफ से अपने कुछ कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में इजाफा कर दिया है। इन कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (सीपीएसई) के बोर्ड लेवल एक्जीक्यूटिव्स और सुपरवाइजर्स के लिए इस महंगाई भत्ता को बढ़ाया गया है।
डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के नोटिफिकेशन के अनुसार, नए बढ़े हुए डीए रेट्स सीपीएसई के उन एक्जीक्यूटिव पर लागू होंगे कि बोर्ड लेवल की पोस्ट पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड लेवल की पोस्ट से नीचे और नॉन यूनिनाइज्ड सुपरवाइजर्स के लिए भी आईडीए पैटर्न को 1992 के पे स्केल से बढ़ाया गया है और इसको बदलाव किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जुलाई 2023 से यहां संशोधित रेट्स लागू हो जायेंगे। 3 हजार 500 रु प्रति महीने की बेसिक पे पर डीए रेट 701.9 प्रतिशत कर दिया गया है जिसको मिनिमम 15 हजार 428 रुपये पर तय किया गया है।
3 हजार 500 रु से अधिक और 6 हजार 500 रु तक की बेसिक पे पर डीए रेट्स 526.4 प्रतिशत के तय किए गए हैं जो कि कम से कम 24 हजार 567 रुपये का होगा।
वही, 6 हजार 500 रु से अधिक और 9 हजार 500 रु तक की बेसिक पे पर 421.1 प्रतिशत का डीए रेट लागू हो गया है। जो कम से कम 34 हजार 216 रु तक माना जायेगा।
9 हजार 500 रु से अधिक की बेसिक पे पर 351.0 प्रतिशत का महंगाई भत्ता लागू होगा। जो कम से कम 40,005 रुपये तक होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात के निर्देश भारत सरकार के सभी एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट और मंत्रालयों को दिए गए हैं कि सभी सीपीएसई के अधिकारियों के लिए इसको लागू कर दिया जाएगा। सभी सीपीएसई के एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल के लिए इस नोटिफिकेशन के तहत ये नियम लागू होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान