DDA HIG Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण की मदद से अब आप अपने घर होने का सपना पूरा कर सकते हैं। डीडीए ने द्वारका आवास योजना 2024 के अनुसार, द्वारका के कई सेक्टर्स में 173 प्रीमियम फ्लैट्स ऑफर करने का ऐलान किया है। आइए आपको बताते हैं कि इनके लिए आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Advertisement

इतनी है इन फ्लैट्स की कीमत

Advertisement

इन प्रीमियम फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.28 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.5 करोड़ रुपये तक जाएगी। इस योजना मध्य आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के घर खरीदारों के लिए है। इन फ्लैट्स का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। डीडीए के अनुसार यह प्रीमियम फ्लैट्स योजना दिल्ली में 40,000 फ्लैट्स की बड़ी योजना का हिस्सा होगी।

इस योजना की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर EWS कैटेगरी और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए भी रेजिडेंशियल यूनिट शामिल होंगी। इस योजना का उद्देश्य लोगों को द्वारका के हाई इनकिम ग्रुप एरिया में घर खरीदने का मौका देना है। साथ ही जो लोग कमजोर आर्थिक वर्ग से हैं उन्हें भी घर दिलाने का लक्ष्य है।

Advertisement

द्वारका आवास योजना 2024 के तहत MIG और HIG श्रेणी के फ्लैट्स द्वारका के सेक्टर 14, 16B और 19B में ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ऑफर किये जाएंगे। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस तरह मिलेंगे फ्लैट्स

इस योजना में 173 फ्लैट्स ऑफर किये जा रहे हैं। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.28 करोड़ रुपये होगी। इस योजना को 6 अगस्त को डीडीए की बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई। HIG और MIG अपार्टमेंट्स ई-नीलामी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Advertisement

इन फ्लैट्स के लिए ऐसे होगा आवंटन

LIG और EWS फ्लैट्स के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। सस्ता घर योजना भी होगी शुरू द्वारका आवास योजना के अलावा डीडीए ने सस्ता घर योजना 2024 की भी घोषणा की है, जो सस्ते आवास की आवश्यकताओं को पूरा करेगी।

इस योजना के तहत, रामगढ़ कॉलोनी (उत्तर-पूर्व दिल्ली), सिरसपुर (उत्तर-पश्चिम), लोकनायकपुरम (पश्चिम), रोहिणी (पश्चिम) और नरेला (उत्तर) में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट रियायती दरों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। इस योजना में करीब 34,000 फ्लैट पेश किए जाने हैं, जिनकी कीमत करीब 11.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

Advertisement

दिल्ली के इस एरिया में मिलेंगे फ्लैट्स डीडीए ने जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत लगभग 5,400 अपार्टमेंट्स बिक्री के लिए पेश किए हैं। ये फ्लैट्स जसोला (दक्षिण), लोकनायकपुरम और नरेला में उपलब्ध होंगे और 2023 की कीमतों पर बिना किसी मूल्य बढ़ोतरी के पेश किए जाएंगे। इस योजना में फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 29 लाख रुपये होगी। ये फ्लैट्स एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस सहित श्रेणियों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

Advertisement

रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी

इन फ्लैट्स का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इनके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख और समय की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

हाल ही में आरबीआई ने ब्याज दरों को भी रखा स्थिर

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि आवास की मांग को बनाए रखने और घर खरीदारों की धारणा को बेहतर बनाने के लिए आरबीआई ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है। रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से घर खरीदारों की धारणा को समर्थन मिलेगा और आवास की मांग बनी रहेगी।