नई दिल्ली, जून 27। क्या आप सस्ता मकान या दुकान खरीदने की सोच रहे हैं? तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। असल में डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एक खास स्कीम लाने जा रहा है, जिसके तहत आपको उचित मूल्य पर दुकान और मकान खरीदने का मौका मिल सकता है। डीडीए ने ऐलान किया है हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत जुलाई में लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके अंतर्गत भाग्यशाली लोगों को प्रॉपर्टी मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 300 फ्लैट और 250 दुकानों को इस लकी ड्रॉ में बेचा जाएगा।
डीडीए की स्कीम के तहत अगले महीने यानी जुलाई में 550 लोगों को प्रॉपर्टी मिलेगी, जिसके लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। डीडीए के अनुसार वेटिंग लिस्ट में जिन लोगों के नाम हैं उन्हें जरूरी रजिस्ट्रेशन राशि जमा करानी होगी। ध्यान रहे कि आप ये शुल्क 30 जून तक जमा कर सकते हैं। एक और अहम बात जिन लोगों के नाम वेटिंग लिस्ट में हैं, उनकी डिटेल डीडीए की वेबसाइट पर मौजूद है।
इस समय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में ढेरों डीडीए की दुकानें खाली पड़ी हैं। इन दुकानों के निर्माण के लिए जो खर्च आएगा, उस पर डीडीए ने 50 प्रतिशत तक की छूट देने का ऐलान किया है। इन दुकानों के लिए भी ड्रॉ ऑनलाइन होगा। बताते चलें कि आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। जबकि पेमेंट भी ऑनलाइन ही होगी। इसलिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जुलाई में उन लोगों के लिए 'मिनी-ड्रा' आयोजित करने की योजना बनी रहा है, जिन्होंने हाउसिंग 2021 के तहत फ्लैट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें वेटिंग लिस्ट में रखा गया था। योजना में पेश किए गए 1,354 फ्लैटों में से लगभग 300 फ्लैटों को मूल आवंटियों ने सरेंडर कर दिया है, जो अब वेटिंग लिस्ट में शामिल लोगों को आवंटित किए जाएंगे।
डीडीए हाउसिंग स्कीम 2021 को 2 जनवरी से 16 फरवरी 2021 तक के लिए लॉन्च किया गया था, जिसमें 1,354 फ्लैटों के लिए 22,752 आवेदन आए थे। इस योजना के लिए 10 मार्च को ड्रा निकाला गया था और वेटिंग लिस्ट वाले आवेदकों की डिटेल डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।
डीडीए ने अब सभी वेटिंग लिस्ट वाले आवेदकों से डीडीए की वेबसाइट के माध्यम से 30 जून तक डीडीए आवास योजना 2021 के आवेदन फॉर्म में अपनी पसंद के अनुसार पंजीकरण राशि जमा करने को कहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान