नई दिल्ली: डटसन की कार खरीदने का मन बना रहे तो आप यह खबर जरुर पढ़ें। डैटसन की कारों को सस्ते में खरीदने का मौका है। जापान की वाहन निर्माता कंपनी डटसन ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती एंट्री लेवल कार डैटसन रेडी-गो को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। डैटसन भारत में अपनी कारों पर बढ़िया डील्स ऑफर कर रहे हैं। ये ऑफर 15 सितंबर 2020 तक वैलिड होंगे। Maruti सितंबर ऑफर : इन कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानिए कितना होगा फायदा ये भी पढ़ें
सितंबर माह के ऑफर के तहत डैटसन गो, गो+ और रेडी-गो पर 54500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। बता दें कि इन तीनों में सबसे अधिक फायदा डैटसन गो पर है। डैटसन कारों पर मिल रहे फायदे 15 सितंबर के बाद घट जाएंगे क्योंकि कंपनी का एक्सेसरी ऑफर केवल 15 सितंबर तक की जाने वाली बुकिंग्स और सितंबर माह के अंदर खरीदी जाने वाली गाड़ी के लिए वैलिड है। वहीं अगर आप किस्तों पर गाड़ी खरीदता चाहते है तो आपको 6.99 फीसदी की स्पेशल ब्याज दर का फायदा मिलेगा। तो चलिए डिटेल में जानते है ऑफर के बारे में
यह कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो की सबसे छोटी कार है। इस कार पर 7500 रुपये तक के फायदे (15 सितंबर तक बुकिंग करने पर), 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा कॉरपोरेट्स व मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए 7000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस मिलाकर 29500 रुपये तक के फायदों की पेशकश की जा रही है। डटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है। कंपनी ने मई 2020 में इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। इस छोटी कार में एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ड्राइवर-पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवर स्पीड वॉर्निंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड, यानी बेस वेरियंट से ही मिलेंगे। टॉप वेरियंट में पैसेंजर साइड एयरबैग और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।
डटसन गोपर 7500 रुपये तक के फायदे (15 सितंबर तक बुकिंग करने पर), 20000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और चुनिंदा कॉरपोरेट्स व मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए 7000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस मिलाकर 54500 रुपये तक के फायदों की पेशकश की जा रही है। डटसन गो की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू है।
बता दें कि इस कार पर 7500 रुपये तक के फायदे (15 सितंबर तक बुकिंग करने पर), 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और चुनिंदा कॉरपोरेट्स व मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए 7000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस मिलाकर 49500 रुपये तक के फायदों की पेशकश सितंबर माह में की जा रही है। वहीं डटसन गो+ की एक्स शोरूम कीमत 4,19,990 रुपये से शुरू है।
अगर आप डटसन की कार खरीदना चाहते है तो आपको बता दें कि वेरिएंट और लोकेशन के आधार पर ऑफर्स में अंतर हो सकता है। एक्सचेंज बेनिफिट केवल एनआईसी इनेबल्ड डीलरशिप में ही लिया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप निकटतम डैटसन डीलरशिप से संपर्क कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान