DA Hike: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी देने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी हो सकती है, क्योंकि 2026 से नया 8वां वेतन आयोग लागू करने की संभावना है।

Advertisement

सितंबर में मिल सकता है दिवाली गिफ्ट

इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार सितंबर की सैलरी में एरियर जोड़कर कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो करोड़ों परिवारों को त्योहारी खर्चों में बड़ी मदद मिलेगी।

Advertisement

कितने फीसदी बढ़ सकता है डीए?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते में इस बार 3% से 4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है। अगर सरकार 3% बढ़ोतरी करती है तो यह 58% हो जाएगा, वहीं 4% की बढ़ोतरी के बाद यह 59% तक पहुंच सकता है।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को कितना फायदा होगा?

अगर बेसिक वेतन 18000 रुपए है और डीए 3% बढ़ता है, तो कर्मचारी की मासिक इनकम में लगभग 540 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 9000 रुपए है, तो उसे हर महीने करीब 270 रुपए ज्यादा मिलेंगे। हालांकि, आखिरी फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

Advertisement

साल में दो बार होता है संशोधन

महंगाई भत्ते की दर साल में दो बार बदली जाती है। पहली बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में। हालांकि, जुलाई से लागू होने वाली नई दर का ऐलान आम तौर पर सितंबर या अक्टूबर में होता है। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा।

कैसे तय होती है डीए की दर?

डीए का कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। लेबर ब्यूरो हर महीने यह आंकड़ा जारी करता है। पिछले 12 महीनों के औसत इंडेक्स को ध्यान में रखकर सरकार डीए का निर्धारण करती है। यही कारण है कि जब महंगाई बढ़ती है तो डीए में भी इजाफा होता है।

Advertisement

कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस फैसले का लंबे समय से इंतजार है। दिवाली से पहले अगर डीए हाइक होता है, तो यह न केवल उनकी जेब में राहत देगा बल्कि त्योहार की तैयारियों को भी आसान बना देगा।

सरकार का यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकता है। अब नजरें कैबिनेट की बैठक पर टिकी हैं, जहां सितंबर या अक्टूबर में अंतिम मंजूरी दी जा सकती है।