Cyber Insurance: आज के वक्त में डिजिटल की दुनिया काफी तेजी से बढ़ रही है। कई सारे लोग है जो अपने काम ऑनलाइन करने का प्रयास करते है। किसी व्यक्ति को पैसे भेजना हो या फिर इनकम टैक्स भरना हो। इसके लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार साइबर ठग इसी का लाभ उठाते हैं।

Advertisement

ठगी करने वाले लोग असली सा दिखने वाला मैसेज भेजते है और लाखों रु की ठगी कर लेते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग जालसाजों के चक्कर में आकर अपनी जीवन भर की कमाई गवां देते हैं। ऐसे में अपनी लाइफ टाइम के साइबर फ्रॉड से अपनी जीवन भर की कमाई को सेफ रखने का एक तरीका इंश्योरेंस है।

Advertisement

साइबर इंश्योरेंस नेटवर्क आधारित घटना के वजह से होने वाले किसी भी नुकसान से बचाने के लिए इंश्योरर और एक कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट है।

ये इंश्योरेंस लेना है काफी जरूरी

साइबर क्राइम से बचाव और नुकसान की भरपाई के लिए ये इंश्योरेंस काफी अधिक काम आता है। इसी कारण हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के साथ साइबर इंश्योरेंस लेना भी जरूरी हो गया है।

Advertisement

पॉलिसी होल्डर को इस बीमा पॉलिसी में कई तरह के साइबर क्राइम और फ्रॉड के खिलाफ कवर दिया जाता है। अगर आपके पास साइबर इंश्योरेंस होगा तो आपके नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

बैंक अकाउंट, क्रेडिट / डेबिट कार्ड या आपके ई-वॉलेट से धोखाधड़ी से ऑनलाइन खरीदारी कर लेता है तो उसकी भरपाई बीमा कंपनी करती है। बीमा कंपनी ईमेल स्पूफिंग जैसे साइबर क्राइम से हुए नुकसान की भरपाई भी करती है।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके साथ ही साइबर इंश्योरेंस आपको किसी भी साइबर अटैक, साइबर फ्रॉड, डेटा चोरी, रैंसमवेयर हमले और ब्लैकमेलिंग से वसूली की स्थिति में फाइनेंशियल खतरे को कम करता है।

साइबर इंश्योरेंस का डेटा प्रोटेक्शन बिल में है प्रावधान

दरअसल, डिजिटल डेटा की सेफ्टी को सरकार ने बेहद जरुरी माना है। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2022 का ड्रॉफ्ट जारी किया गया है। इस बिल में डिजिटल पर्सनल डेटा की सेफ्टी के लिए बेहद ही जरुरी कदम उठाने के प्रावधान रखें गये हैं। साइबर खतरों से साइबर इंश्योरेंस सेफ्टी कवर मुहैया कराता है।

Advertisement

इन बातों का ध्यान रखें

आपको साइबर इंश्योरेंस लेते समय कंपनी की तरफ से जो प्लान दिए जा रहे हैं उनको बेहतर तरह से समझ लेना चाहिए। आपको पॉलिसी लेने से पहले पता होना चाहिए कि
आपको पॉलिसी में क्या-क्या कवर दिया गया है।

अगर हम आम तौर पर बात करें तो फिर आम तौर पर साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी 10 तरह से 15 तरह के साइबर खतरों से सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। बीमा कंपनियां 50,000 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का कवरेज पेश करती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Business Idea: घर बैठे शुरू कर सकते हैं ये मालामाल बनाने वाला बिजनेस, जानिए नाम