Cyber Fraud In India: भारत में साइबर क्राइम इन दिनों बहुत ज्यादा बढ़ रहा है जिसका शिकार हर व्यक्ति हो जा रहा है। आपको बता दें साल 2021 से लेकर अब तक 30 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई है, जिसमें लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इस साइबर फ्रॉड से भारतीयों ने बहुत ज्यादा नुकसान उठाया है जिसमें उनके 11300 करोड़ रुपए चले गए हैं।

Advertisement

इन फ्रॉड में सबसे बड़ा हाथ स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले का है जिसमें लोगों को 4636 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है, इन फ्रॉड का अड्डा रहा है सबसे ज्यादा कंबोडिया, म्यांमार और लाओस जहां से ये सारे काम को अंजाम दिया गया है जहां से लोगों का करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। साल 2024 में लगभग 12 लाख के करीब साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की गई हैं।

Advertisement

इन जगहों से हो रहे हैं फ्रॉड

भारतीय साइबर क्राइम ने इन सभी चीजों पर अपनी नजर बना रखी है, (Indian Cyber Crime Cordination Center) ये सेंटर भारतीय गृह मंत्रालय के अन्तर्गरत आता है। सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CFCFRMS) के आंकड़ों के मुताबिक 2024 में लगभग 1.2 मिलियन साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें अधिकतर कंबोडिया, म्यांमार और लाओस जैसे देशों में बैठकर ये काम किया जा रहा है।

Advertisement

इतने व्हाट्सएप अकाउंट्स की गए बंद

साइबर फ्रॉड्स के एनालसिस के मुताबिक ये है कि जो भी इस तरह के फ्रॉड होते हैं उसमें से चोरी किया जाने वाला पैसा या तो चेक, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC), ई-वॉलेट के जरिए से निकाला जाता है। हालांकि, भारतीय साइबर क्राइम इन सभी चीजों पर अपनी कड़ी निगाहें जमाए बैठा हुआ है और अगर हम बीते कई सालों को देखें तो कॉर्डिनेशन सेंटर ने 4.50 लाख ऐसे बैंक खातों को फ्रीज किया है जिसका यूज साइबर क्राइम में किया जा रहा था।

Advertisement

भारतीय दूरसंचार मंत्रालय के साझा काम करके इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ने साउथ ईस्ट एशिया यूज होने वाले 17000 व्हाट्सएप अकाउंट्स को साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, उन अकाउंट्स को तुरंत बंद कर दिया गया है। भारत ने इस कदम को उठाते हुए उन लोग के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी जो लोग विदेश में बैठ कर ये आपराधिक काम को अंजाम दे रहे थे।

Advertisement

3 सालों के अंदर इतने रुपए का हुआ फ्रॉड

आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2021 के बाद से लेकर अब तक 30 लाख से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस फ्रॉड से लोगों का लगभग 27,914 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। हर रोज साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की जा रही है क्योंकि इस समय साइबर फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहा है। इन तीन सालों में अलग अलग आंकड़े आए हैं साल 2023 में 1.14 मिलियन शिकायत मिली वहीं साल 2022 में 514,741 शिकायतें मिली और साल 2021 में ये 135,242 शिकायत दर्ज की हैं।