Fraud : फ्रॉड के जाल में लोगों को फंसाने के लिए साइबर अपराधी कई सारे तरीकों को अपना रहे हैं। साइबर अपराधी हर दिन नए तरीके को अपना रहे है और लोगों के खाते को साफ कर रहे हैं। आपको इन फ्रॉड से बचने के लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। यह कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं इसके साथ ही उन तरीकों की भी पहचान कर सकते हैं।

Advertisement

फेक डिलीवरी

इस फेक डिलीवरी स्‍कैम में साइबर अपराधी ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म की फेक वेबसाइट के जरिए सामानों पर मोटा ऑफर देते है। साइबर अपराधी इन ऑफर पर लोगों से ओटीपी आदि के जरिए से जानकारी को इकट्ठा कर लेते है और वे इन जानकारियों की मदद से खाते घुसपैठ करते हैं।

Advertisement

आप इन फ्रॉड से बचने के लिए सिर्फ रजिस्टर्ड जगह से ही सामानों का लेनदेन करना चाहिए। इसके साथ ही आपको यह भी प्रयास करना चाहिए कि आप समान को कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर करें।

ओटीपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे अधिक ओटीपी के जरिए फ्रॉड किया जाता है। साइबर अपराधी एक फेक मैसेज के माध्यम से आपसे ओटीपी या पिन की जानकारी लेने का प्रयास करते हैं। इनके जरिए वे अकाउंट से पैसे निकाल लेते है।

Advertisement

ऐसे में अगर आप इस फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो फिर आपको इसके लिए आपको अपने पिन को संभालकर रखना चाहिए और मोबाइल पर आए ओटीपी की डिटेल और पिन की डिटेल को किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

यूपीआई रिफंड

यूपीआई का वर्तमान में सबसे अधिक इस्तेमाल होने लगा है। आज कल किराना दुकान हो या फिर माल सभी जगह यूपीआई से भुगतान किया जा रहा है। अपराधी ऐसे ही लोगों को टारगेट करके ऐप में घुसपैठ का प्रयास करते हैं।

Advertisement

यूपीआई रिफंड का लालच देकर अपराधी फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपको रिफंड के दौरान उसको वेरीफाई कर लेना चाहिए। इसके बाद ही कोई भुगतान करना चाहिए।

फर्जी बिल

अगर आप भी ऑनलाइन इलेक्ट्रिक्टी बिल का भुगतान करते हैं, तो फिर आपको इन नए रास्ते के बारे में जरूरी ही पता होना चाहिए। जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए कर रहे है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को कई सारे गलत नंबरों से मैसेज मिल रहे है जिन मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर वे तुरंत एक निश्चित नंबर पर कॉल नहीं करते हैं तो उनका जल्द ही बिजली का कनेक्शन निलंबित कर दिया जाएगा।

ऐसे में आपको कभी भी बिना मैसेज की जांच किए कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए। आपको इसके लिए सबसे पहले इसकी जांच कर लें। इसके बाद ही आप कोई रिस्पॉन्स दें।

Advertisement