नई दिल्ली: पिछले काफी समय से टेलिकॉम सेक्टर में मौजूद सभी टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर चल रहा है। ऐसे में हर कंपनियां अपने ग्राहकों के बीच आकर्षक ऑफर पेश करते रह है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बेहतर से बेहतर 4जी डाटा प्लान्स पेश किए हैं। ये प्लान्स उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे जो कि रोजाना आधार पर डाटा इस्तेमाल करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जो 3 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध करा रहे हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी दी जा रही हैं।
एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स:
बता दें कि एयरटेल कंपनी 349 रुपये का रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। इसके अलावा Airtel XStream और Airtel Wynk का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। दूसरा प्लान 558 रुपये का है। इसकी वैधता 82 दिनों की है। इसमें यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता है। बाकी के बेनिफिट्स उपरोक्त प्लान जैसे ही हैं।
वोडाफोन के इस प्लान में 84 दिन की वैधता:
दूसरी ओर बात करें वोडाफोन की तो 569 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैधता दी जा रही है। इसमें यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। वहीं, वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
रिलायंस जियो की प्रीपेड प्लान्स:
इन सब के बीच रिलायंस जियो की बात करें तो इस प्लान की कीमत 299 रुपये है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसमें 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। कुल मिलाकर यूजर्स को 84 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। यह प्लान 6 वर्जन्स में उपलब्ध है। इस प्लान के साथ आईयूसी टॉप भी उपलब्ध कराया जाता है। इसमें 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का आईयूसी टॉप अप उपलब्ध है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित